
राजस्थान में सौ टापुओं का क्षेत्र कौन सा है और क्या आप जानते हैं इसे ऐसा क्यों कहा जाता है....
भुवनेश पंड्याा/ उदयपुर . संभाग मुख्यालय पर रविवार को दो पारी में हुई लिपिक भर्ती परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। परीक्षा सुबह 8 से 11 और शाम 2 से 5 बजे तक हुई। पहली पारी में गणित, विज्ञान व सामान्य ज्ञान का पेपर आया जबकि दूसरी पारी में हिन्दी व अंग्रेजी के प्रश्न पूछे गए। दोनों हिस्से 100-100 अंकों के थे। सामान्य ज्ञान श्रेणी में मेवाड़ संभाग से जुड़े प्रश्न भी शामिल थे।
प्रश्न-103
हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड का जिंक स्मेल्टर उदयपुर में कहां स्थित है?
- देबारी
(हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड को 10 जनवरी 1966 को सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम के रूप में भारत के पूर्व धातु निगम से शामिल किया गया था, जो कालांतर में निजी क्षेत्र में चला गया।)
प्रश्न-113
राजस्थान में सौ टापुओं का क्षेत्र किसे कहते हैं ?
- बांसवाड़ा
(माही डेम के बेकवाटर क्षेत्र में सौ टापुओं के निर्माण वाला नजारा बनता है, इसलिए इसे 100 टापुओं का शहर कहा जाता है। माही बजाज सागर परियोजना के कारण इसे जल समृद्ध क्षेत्र माना जाता है।)
प्रश्न-129
निम्न शहरों को राजस्थान के एकीकरण के समय स्थापित सरकारी कार्यालय के साथ सुम्मेलित कीजिए?
- उदयपुर- खनिज
- जोधपुर- हाइकोर्ट
- बीकानेर- शिक्षा
- भरतपुर- कृषि
( 30 मार्च 1949 को भारत का एक ऐसा प्रांत बनाया गया, जिसमें तत्कालीन राजपूताना की ताकतवर रियासतें विलीन हुईं। भरतपुर के जाट शासक ने भी अपनी रियासत के विलय राजस्थान में किया था। राजस्थान शब्द का अर्थ है, राजाओं का स्थान, क्योंकि यहां गुर्जर, राजपूत, मौर्य, जाट आदि ने पहले राज किया था। भारत के संवैधानिक इतिहास में राजस्थान का निर्माण एक महत्वपूर्ण उपलब्धि थी। संयुक्त राजस्थान में उदयपुर का विलय तीसरे चरण में हुआ। 18 अप्रेल 1948 को पं. जवाहरलाल नेहरू ने इसका उद्घाटन किया। इसमें महारणा मेवाड़ राजप्रमुख और माणिक्यलाल वर्मा प्रधानमंत्री बने।)
प्रश्न-133
कुंभलगढ़ दुर्ग का प्रमुख शिल्पी कौन था ?
- मंडन
(यह किला राजस्थान के राजसमन्द जिले में स्थित है। इस दुर्ग का निर्माण महाराणा कुम्भा ने कराया था। इस किले को अजेयगढ़ कहा जाता था, क्योंकि इस किले पर विजय प्राप्त करना दुष्कर कार्य था। इसके चारों ओर एक बड़ी दीवार बनी हुई है जो चीन की दीवार के बाद दूसरे नम्बर की सबसे बड़ी दीवार है। यह दुर्ग कई घाटियों व पहाडिय़ों को मिला कर बनाया गया है जिससे यह प्राकृतिक सुरक्षात्मक आधार पाकर अजेय रहा। इस दुर्ग में ऊँचे स्थानों पर महल, मंदिर व आवासीय इमारतें बनाई गई और समतल भूमि का उपयोग कृषि कार्य के लिए किया गया। दुर्ग के भीतर एक और गढ़ है जिसे कटारगढ़ के नाम से जाना जाता है। यह गढ़ सात विशाल द्वारों व सुदृढ़ प्राचीरों से सुरक्षित है। इस गढ़ के शीर्ष भाग में बादल महल है व कुम्भा महल सबसे ऊपर है। )
प्रश्न-135
स्वामी दयानंद सरस्वती ने उदयपुर में किस संस्था की स्थापना की ?
- आर्य समाज
(आर्य समाज एक हिन्दू सुधार आंदोलन है जिसकी स्थापना स्वामी दयानन्द सरस्वती ने 1875 में बंबई में मथुरा के स्वामी विरजानंद की प्रेरणा से की थी। यह आंदोलन पाश्चात्य प्रभावों की प्रतिक्रिया स्वरूप हिंदू धर्म में सुधार के लिए प्रारंभ हुआ था। आर्य समाज में शुद्ध वैदिक परम्परा में विश्वास करते थे तथा मूर्ति पूजा, अवतारवाद, बलि, झूठे कर्मकाण्ड व अंधविश्वासों को अस्वीकार करते थे। इसमें छुआछूत व जातिगत भेदभाव का विरोध किया तथा स्त्रियों व शूद्रों को भी यज्ञोपवीत धारण करने व वेद पढऩे का अधिकार दिया था। स्वामी दयानन्द सरस्वती द्वारा रचित सत्यार्थ प्रकाश नामक ग्रन्थ आर्य समाज का मूल ग्रन्थ है। आर्य समाज का आदर्श वाक्य है, कृण्वन्तो विश्वमार्य जिसका अर्थ है, विश्व को आर्य बनाते चलो।)
प्रश्न- 138
दिसम्बर 2017 के प्रथम सप्ताह के दौरान राजस्थान डिजिफेस्ट 2017 का आयोजन राजस्थान के किस शहर में किया गया ?
- उदयपुर
(स्टार्टअप व आईटी क्षेत्र में नई संभावनाओं को आगे बढ़ाने के लिए, देश-प्रदेश की प्रतिभाओं को मंच व रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी व संचार विभाग की पहल की गई थी।)
प्रश्न- 139
प्रश्न- राजस्थान के किस शहर में विश्व संगीत उत्सव का आयोजन 2018 में किया गया।
- उदयपुर
(एक संगीत त्योहार एक सामुदायिक कार्यक्रम है, जो गायन और वाद्य यंत्र के लाइव प्रदर्शन से जुड़ा है, जिसे अक्सर संगीत शैली जैसी थीम के साथ प्रस्तुत किया जाता है। कुछ त्योहार महिलाओं के संगीत पर केंद्रित हैं। वे आम तौर पर कलाकारों के लिए तंबू या छत वाले अस्थायी चरणों के साथ बाहर रखा जाता है। अक्सर संगीत त्योहार भोजन और व्यापार वेंडिंग, नृत्य, शिल्प, प्रदर्शन, कला, और सामाजिक या सांस्कृतिक गतिविधियों जैसे अन्य आकर्षणों की मेजबानी करते हैं।)
Published on:
17 Sept 2018 05:38 pm
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
