6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Elections 2018 : मेवाड़-वागड़ में आधी दुनिया को नहीं मिला ‘पूरा’ मौका.. पार्टियों ने कम जताया भरोसा

www.patrika.com/rajasthan-news
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Madhulika Singh

•

Updated: 21 Nov 2018, 3:14 PM IST

women leaders

Rajasthan Elections 2018 : मेवाड़-वागड़ में आधी दुनिया को नहीं मिला ‘पूरा’ मौका.. पार्टियों ने कम जताया भरोसा

भुवनेश पण्ड्या/उदयपुर. राजनीति की चौसर पर पुरुषों को बराबरी की टक्कर देने का माद्दा रखने वाली आधी दुनिया को इस बार मेवाड़-वागड़ में पूरा मौका नहीं मिला है। प्रदेश को जिस संभाग ने पहली महिला विधायक दी, उस पन्ना, हाड़ी, मीरा और काली बाई की धरा पर राजनीति पार्टियों ने महिलाओं पर भरोसा कम जताया। दोनों बड़ी पार्टियों ने केवल छह सीटों पर आधी आबादी के जरिए दांव खेला है, हालांकि इसमें दो पूर्व मंत्री शामिल हैं।


संंभाग के छह जिलों की 28 विधानसभाओं में केवल 4 महिलाओं को ही टिकट दिया गया है। इनमें कांग्रेस ने तीन और भाजपा ने एक महिला को टिकट दिया है। 56 प्रत्याशियों में से 52 पुरुषों को टिकट का तोहफा मिला है। अधिकांश निर्दलीय खड़ी हुई हैं, तो कुछ ने बसपा व आप पार्टी से टिकट लिया है।

इन्हें मिला टिकट
- उदयपुर से कांग्रेस की 72 वर्षीय गिरिजा व्यास चुनाव लड़ रही है, जो पेशे से लेक्चरर है।

- 47 वर्षीय कान्ता भील को कांग्रेस ने बांसवाड़ा जिले की गढ़ी सीट से टिकट दिया है, कान्ता एमए, बीएड करने के साथ ही कानून की पढ़ाई कर चुकी हैं।
- डूंगरपुर जिले की चौरासी विधानसभा से 45 वर्षीय मंजूला देवी रोत कांग्रेस से चुनाव लड़ रही है। रोत स्नातक की पढ़ाई कर रही हैं।

- राजसमन्द से 57 वर्षीय मंत्री किरण माहेश्वरी भाजपा से चुनाव लड़ रही हैं। किरण बी-कॉम कर चुकी हैं, वहीं कम्प्यूटर में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया है।


READ MORE : VIDEO ; पत्रिका जन एजेंडा ; सलूम्बर बने जिला और मेवल को मिले पानी व बजरी खनन की हो नीति....

ये महिलाएं भी चुनाव मैदान में....

उदयपुर जिला: जिले में कुल 88 अभ्यर्थियों ने 124 नामांकन दाखिल किए हैं।
- गोगुन्दा: आप पार्टी ने रेखा भील को टिकट दिया है। 25 वर्ष की रेखा ने बारहवीं तक पढ़ाई की है।

- खेरवाड़ा से बसपा ने 62 वर्षीय सविता को टिकट दिया है। सविता नवीं तक पढ़ी हैं।

- खेरवाड़ा से आप पार्टी ने 38 वर्षीय सविता परमार को टिकट दिया है। सरकारी शिक्षिका के पद से त्यागपत्र देकर चुनाव लड़ रही हैं।

- उदयपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से 45 वर्षीय मीरा पारगी निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं। मीरा बारहवीं उत्तीर्ण हैं।

- उदयपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से 32 वर्षीय डिम्पल राठौड़़ शिव सेना से चुनाव लड़ रही हैं। राठौड़ एमए बीएड हैं।
- सलूम्बर विधानसभा से 35 वर्षीय गंगा देवी जनतासेना से खड़ी हुई हैं। वह दसवीं तक पढ़ी है।

- सलूम्बर से ही 48 वर्षीय रेशमा मीणा कांग्रेस के बागी के तौर पर निर्दलीय लड़ रही हैं।

बांसवाड़ा जिला: कुल 49 प्रत्याशियों ने 68 नामांकन दाखिल किए हैं।

- 53 वर्षीय शांता को बसपा ने बांसवाड़ा से टिकट दिया है, शांता साक्षर है।

- 57 वर्षीय रतन को बसपा ने बागीदौरा से टिकट दिया है, रतन साक्षर है।

- 49 वर्षीय रमिला कुशलगढ़ से निर्दलीय खड़ी हुई है। रमिला दसवीं उत्तीर्ण है।

डूंगरपुर जिला: कुल 32 अभ्यर्थियों ने 43 नामांकन दाखिल किए हैं।

- डूंगरपुर से 35 वर्षीय माया ऑल इंडिया हिन्दुस्तान कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ रही हैं।

- आसपुर से 54 वर्षीय शांता बसपा से चुनाव लड़ रही हैं। शांता दसवीं पास है।

- सागवाड़ा से 37 वर्षीय अनिता कटारा निर्दलीय चुनाव लड़ रही है।

चित्तौडगढ़़: कुल 69 प्रत्याशियों ने 113 नामांकन दाखिल किए है।

- जिले की एकमात्र महिला प्रत्याशी बड़ी सादड़ी से 38 वर्षीय शाहजहां सय्यद हैं। सय्यद ने बारहवीं उत्तीर्ण की है।

राजसमन्द-

- भीम से 60 वर्षीय कुसुमलता निर्दलीय लड़ रही है, वह एसटीसी कर चुकी है।

- भीम से ही 43 वर्षीय रेखा सोनी निर्दलीय चुनाव लड़ रही है। रेखा ने बी-कॉम किया है।

- नाथद्वारा से 47 वर्षीय नीता आप पार्टी से चुनाव लड़ रही है, नीता ने बारहवीं तक पढ़ाई की है।

प्रतापगढ़:

- प्रतापगढ़ से 29 वर्षीय इंदिरा निर्दलीय चुनाव लड़ रही है, इंदिरा ने 11 वीं उत्तीर्ण की हैं।

- यशोदा देवी: राजस्थान की पहली महिला विधायक रही। 1953 में सोशलिस्ट पार्टी के उम्मीदवार के रूप में बंसवाड़ा निर्वाचन क्षेत्र से राजस्थान की विधान सभा के लिए चुनी गई थे। उन्होंने 63.75 प्रतिशत वोट प्राप्त किए थे। जन्म उज्जैन में 1 927 में हुआ था। 3 जनवरी 2004 को उनकी मृत्यु हुई थी।