6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

युवां री बात-अमित शाह रे साथ’ में शाह ने 2 लाख युवाओं को दिया चुनावी जीत का मंत्र

https://www.patrika.com/jaipur-news/
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

neha soni

•

Updated: 21 Nov 2018, 2:59 PM IST

amit shah

युवां री बात-अमित शाह रे साथ' में शाह ने 2 लाख युवाओं को दिया चुनावी जीत का मंत्र

राजस्थान में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओ को जीत का मन्त्र देने भाजपा के राष्ट्रीय अमित शाह एक बार फिर राजस्थान के दौरे पर जयपुर पहुंचे। अमित शाह का स्वागत करने के लिए मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथुर, केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी मंत्री कालीचरण सराफ, अरुण चतुर्वेदी ने अमित शाह का एयरपोर्ट पर स्वगत किया। एयरपोर्ट से अमित शाह मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के साथ कार्यसथल के लिए रवाना हो गए. आपको बता दे कि शाह एक दिवसीय दौरे पर आये जहां वे मानसरोवर स्थित एक स्कूल में प्रदेश के करीब 2 लाख युवाओं से संवाद किया।

युवां री बात-अमित शाह रे साथ' के नाम से आयोजित हुए युवा टाऊन हॉल कार्यक्रम में प्रदेश की 200 विधानसभा क्षेत्रों के युवा अमित शाह के विचार जान सके।यहाँ मुख्य कार्यक्रम मानसरोवर स्थित टैगोर विद्यालय के दीप स्मृति सभागार में आयोजित होगा। यहां पर अमित शाह युवाओं के सवालों का सीधा जवाब दिया। प्रदेश के 6 सम्भागों में भरतपुर सम्भाग के आनन्द बी.एड़. कॉलेज, उदयपुर सम्भाग के ट्रीनिटी महाविद्यालय, दलोट, जोधपुर सम्भाग के माहेश्वरी भवन, अजमेर सम्भाग के भीलवाड़ा स्थित परल कॉलेज, बीकानेर सम्भाग के श्रीगंगानगर स्थित महावीर दल मन्दिर तथा कोटा सम्भाग के राजरानी कॉम्पलैक्स में उपस्थित युवाओं से अमित शाह संवाद किया।

जयपुर में कार्यक्रम के बाद अमित शाह चार्टर प्लेन से बीकानेर जाएंगे और बीकानेर शहर में रोड शो करेंगे। आपको बता दे की पिछले विधानसभा चुनाव में भी अमित शाह का राजस्थान दौरा सफल माना जा रहा था और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने का सपना भी पूरा हुआ था। एक बार फिर शाह ऐसी ही रणनीति के साथ राजस्थान के रण में भाजपा को मजबूत बनाने पहुंचे।