26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पहले दिन ही महंगाई राहत शिविरों में 76 हजार का पंजीयन

- जिले में 80 स्थानों पर स्थाई, 27 स्थानों पर अस्थाई राहत कैंप - उदयपुर के गांधी ग्राउंड में जिला स्तरीय कार्यक्रम से हुई शुरुआत

2 min read
Google source verification
Rajasthan New District : top 9 districts of Rajasthan are made up of 1

जिले में 80 स्थानों पर स्थाई, 27 स्थानों पर अस्थाई राहत कैंप

जिले में महंगाई से राहत पाने के लिए पहले दिन ही 76 हजार 22 लोगों ने पंजीयन कराया। उदयपुर जिले में 80 स्थानों पर स्थाई व 27 स्थानों पर अस्थाई महंगाई राहत शिविर लगाए गए। जिनमें पंजीयन के लिए लोगों में होड़ सी मची रही। यह शिविर 30 जून तक चलेंगे। शहर के गांधी ग्राउंड में नगर निगम की ओर से आयोजित महंगाई राहत एवं प्रशासन शहरों के संग अभियान शिविर का सम्भागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट एवं जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने फीता काटकर शुभारंभ किया। ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत समिति मुख्यालयों एवं सार्वजनिक स्थानों पर महंगाई राहत कैंप लगे। जयसमंद में महंगाई राहत कैंप का शुभारंभ पूर्व सांसद रघुवीर मीणा के मुख्य आतिथ्य में हुआ।

-----

समस्याओं के हल के लिए पहुंचे लोग :

सुबह से बड़ी संख्या में लोग शिविरों में पहुंचे। यहां लाभार्थियों के पंजीकरण के लिए तैयार की गई कैनोपी में ऑनलाइन पंजीकरण किया गया। लाभार्थियों को मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड का वितरण किया गया। लोगों को हाथों-हाथ कई योजनाओं की पात्रता मिली। एडीएम (शहर) प्रभा गौतम, नगर निगम आयुक्त वासुदेव मालावत सहित कई अधिकारी व कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे।

--------

गांवों में यहां शिविर:- बारापाल, कुराबड़, कदमाल, मेनार, वाना, पानेर, अड़ोल, सोम, कराकला, बड़ला, डेरी, परसाद, सेमाल, रठौड़ा,उखलियात व उपलावास, टेकण, गडावन व नलापीपला, जावड़ वारणी, अंबावा तथा धारोद व बामनिया में शिविर लगेंगे।

------

कहां कितना पंजीयन

- पहले दिन 76 हजार 22 लाभार्थियों का पंजीयन करवाया।

- मावली ब्लॉक - 8114

- सायरा ब्लॉक- 4607

- खेरवाड़ा- 3840

- बड़गांव - 3707

- फलासिया- 3699

- गोगुन्दा- 3335

- ऋषभदेव- 3027

- झाड़ोल- 2835

- झल्लारा- 2801

- कुराबड़- 2782

- भीण्डर- 2763

- जयसमंद -2752

- लसाडि़या- 2796

- गिर्वा- 2660

- नयागांव- 2589

- वल्लभनगर- 2527

- सलूम्बर- 2509

- कोटड़ा- 2199

- सराड़ा- 1809

- सेमारी - 2021

- उदयपुर नगर निगम - 4482

- सलूंबर नगरपालिका-1458

- ऋषभदेव- 1384

- कानोड़ नगर पालिका- 934

- भीण्डर नगर पालिका- 910

- फतहनगर नगर पालिका- 556

- सेमारी नगर पालिका - 504

------------

योजनावार पंजीयन...

- मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर योजना- 7 हजार 64

- मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना घरेलू- 11 हजार 205

- मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना कृषि- 897

- मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट- 12948

- मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना- 3811

- इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना- 616

- सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना- 5324

- मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना- 5438

- मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना-14303

- मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना-14176

बड़ी खबरें

View All

उदयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग