29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आइएएस रिया डाबी को मिली ये महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

कलक्टर ने एसडीएम रिया डाबी (Riya Dabi) को मुख्य समारोह में होने वाले सांस्कृतिक आयोजनों को अंतिम रूप देने की जिम्मेदारी सौंपी।

less than 1 minute read
Google source verification
riya_dabi.jpg

आइएएस रिया डाबी

उदयपुर . हाल ही में उदयपुर में तैनात हुई आइएएस रिया डाबी (IAS Riya DAbi) को गणतंत्र दिवस की तैयारियों के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। डाबी को हाल ही में उदयपुर जिले के गीर्वा में उपखंड अधिकारी नियुक्त किया गया है।

गणतंत्र दिवस पर उदयपुर के गांधी ग्राउंड में होने वाले जिला स्तरीय समारोह की तैयारियों की समीक्षा बैठक गुरुवार को जिला कलक्टर अरविंद पोसवाल की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट के मिनी सभागार में हुई। जिला कलक्टर पोसवाल ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह इस बार आकर्षक और स्तरीय कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाया जाए। उन्होंने विभागों की ओर से तैयार की जाने वाली झांकियों तथा बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम पर विशेष फोकस करने के निर्देश दिए।

जिला कलक्टर ने एसडीएम गिर्वा रिया डाबी को मुख्य समारोह में होने वाले सांस्कृतिक आयोजनों को अंतिम रूप देने की जिम्मेदारी सौंपी। सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिला स्तर पर सम्मान के लिए योग्य कार्मिकों की अनुशंसा करें। अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर राजीव द्विवेदी ने ध्वजारोहण, परेड निरीक्षण, मार्च पास्ट, सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन को लेकर की तैयारियों की जानकारी ली। सांस्कृतिक कार्यक्रम की जानकारी लेते हुए लोक कला मंडल तथा कॉलेज शिक्षा के आयोजन भी शामिल करने के निर्देश दिए। उप निदेशक माध्यमिक शिक्षा आभा माण्डावत ने आयोजन को लेकर विभागीय तैयारियों की जानकारी दी। समारोह में 9 विभागों की झांकियां शामिल की जाएंगी। एडीएम सिटी द्विवेदी ने व्यवस्थाओं को लेकर निर्देश दिए। समारोह का पूर्वाभ्यास 21 जनवरी से प्रारंभ होगा। 24 जनवरी को अंतिम पूर्वाभ्यास किया जाएगा।