4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उदयपुर यूआईटी और रेलवे मिलकर ठोकर चौराहा पर करेंगे रोड अंडरब्रिज निर्माण, यूआईटी ने रेलवे को दिए 50 लाख रुपए

उदयपुर. नगर विकास प्रन्यास (यूआईटी) और रेलवे की सहभागिता से ठोकर चौराहे पर रोड अंडरब्रिज (आरयूबी) बनेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Madhulika Singh

•

Updated: 5 May 2018, 4:27 PM IST

Road underbridge construction at thokar chauraha udaipur

मुकेश हिंगड / उदयपुर . नगर विकास प्रन्यास (यूआईटी) और रेलवे की सहभागिता से ठोकर चौराहे पर रोड अंडरब्रिज (आरयूबी) बनेगा। इसका आधा-आधा खर्च रेलवे और यूआईटी वहन करेंगे। करार के तहत यूआईटी ने प्रथम किस्त के रूप में 50 लाख रुपए की राशि रेलवे को जारी की है। ठोकर चौराहा के पास समपार फाटक संख्या-76 पर आरयूबी का निर्माण 5.50 मीटर गुणा 4.00 मीटर के दो पृथक सेल में होगा। इसका निर्णय 20 फरवरी 2017 को लिया गया था। इसके बाद रेलवे ने जरूरी कार्रवाई कर निविदाएं आमंत्रित की।

READ MORE: उदयपुर के युवा वैज्ञानिक आशीष के आविष्कार पर लगी ‘पेटेंट’ की मुहर, इस तरह काम करती है ‘बनाना पीलिंग मशीन’


नौ माह में बनेगा ओवरब्रिज
इस आरयूबी का निर्माण रेलवे ही करवाएगा। रेलवे ने इसके लिए एक मई को 2.36 करोड़ रुपए का कार्यादेश संवेदक को जारी किया। इसमें कार्य पूर्ण करने की नियत अवधि 9 माह है। इसको देखते हुए यूआईटी ने अपनी सहभागिता राशि प्रथम किस्त के रूप में 50 लाख रुपए रेलवे को हस्तांतरित किए हैं। यूआईटी अध्यक्ष रवीन्द्र श्रीमाली ने बताया कि इस आरयूबी निर्माण के बाद प्रतापनगर क्षेत्र, डबोक एयरपोर्ट, हिरणमगरी क्षेत्र तथा मादडी इण्डस्ट्रीयल एरिया आदि के लोगों को सुविधा मिलेगी।

READ MORE: PATRIKA STING: उदयपुर में पुलिस का मौन सिग्नल और अंधेरे में खनन का काला खेल, ऐसे फूटा भांडा, पढ़ें पूरी खबर


टीएसपी में शामिल हों जिले के 90 और गांव
उदयपुर. वल्लभनगर विधायक रणधीरसिंह भीण्डर ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में जिले के 90 और गांवों को जनजाति उपयोजना क्षेत्र (टीएसपी) में शामिल करने की मांग रखी है। उन्होंने पत्र में कहा कि इन गांवों की सूची जनजाति विभाग मंत्री नन्दलाल मीणा को भेजे थी। इसमें वल्लभनगर क्षेत्र के ऐसे गांवों के नाम थे। वर्तमान में वल्लभनगर क्षेत्र के 22 गांवों को इस सूची में शामिल किया है। विधायक का आरोप है कि 90 गांव ऐसे है, जिन्हें अधिसूचित क्षेत्र में शामिल नहीं किया गया।