गौतलब है कि उदयपुर से चारधाम की यात्रा पर गए परिवार में राजस्थान, गुजरात और मध्यप्रदेश के लोग शामिल थे, जिनमें 7 लोग उदयपुर और गोगुन्दा के निवासी थे। गुरुवार सुबह केदारनाथ से बद्रीनाथ के बीच बस को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे बस अलकनंदा नदी में गिर गई थी। बस में चालक और यात्री समेत कुल 20 लोग सवार थे।