5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूरा सेफ्टी टैंक 1000 में खाली होता, नगर निगम वाले हर ट्रिप पर मांग रहे थे राशि

उप महापौर ने पकड़ा शिकायत में, शहरवासियों से कहा अब ऐसा कुछ हो तो तत्काल फोन कीजिए

less than 1 minute read
Google source verification
उदयपुर नगर निगम

उदयपुर नगर निगम

उदयपुर. नगर निगम से घर पर पूरा सेफ्टी टैंक खाली करने के लिए निगम ने 1000 रुपए का शुल्क तय कर रखा लेकिन वहां जाने वाला स्टाफ बदमाशी करते हुए एक ट्रिप के बाद अतिरिक्त शुल्क मांगने लगता है। ऐसा ही मंगलवार को गोवर्धन विलास क्षेत्र में हुआ जहां शिकायत की तो पोल खोल गई। बाद में उप महापौर पारस सिंघवी ने तत्काल एक हेल्प लाइन नंबर जारी कराया जिसमें शहरवासियों से ऐसे ज्यादा वसूली करने की शिकायत करने को कहा।
उप महापौर ने बताया कि नगर निगम ने आवासीय भवन से सेफ्टी टैंक खाली करने के लिए एक हजार रुपए का शुल्क तय किया है, इसमें पूरा टैंक खाली होगा, कितने ही ट्रिप हो लेकिन असल में गोवर्धन विलास में यह शिकायत आई कि एक ट्रिप से ज्यादा होने पर मौके पर 1000 रुपए और मांगे गए। सिंघवी ने कहा कि रसीद निगम से कटती है और पूरा टैंक खाली करने का यह शुल्क तय किया है फिर अलग से राशि कैसे मांग रहे थे। सिंघवी ने टीम को पाबंद कर दिया कि आगे ऐसी शिकायत आई तो कार्रवाई की जाएगी। अब पूरे टैंक खाली करने के 1000 रुपए की तय राशि से ज्यादा वसूली पर नगर निगम की स्वास्थ्य समिति (शहरकोट अंदर) अध्यक्ष वेणीराम सालवी के मोबाइल नंबर 9929303424 पर शिकायत कर सकते है।