3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उदयपुर के सुखाडि़या व‍िव‍ि में विभिन्न पदों के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट होगा 15 से, बाद में बनेगी मेर‍िट

सभी आवेदकों को दी अनुमति
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Madhulika Singh

•

Updated: 5 Apr 2018, 3:03 PM IST

MSLU

भुवनेश पंड्याा/ उदयपुर . सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय के संबद्ध कॉलेजों में 15 व 16 अप्रेल को सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक विभिन्न पदों के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट होंगे। असिस्टेंट प्रोफेसर, असिस्टेंट लाइब्रेरियन, यूनिवर्सिटी असिस्टेंट डायरेक्टर ऑफ फिजिकल एज्यूकेशन के लिए आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थियों को स्क्रीनिंग टेस्ट (लिखित परीक्षा) देने की अनुमति दी गई है। रजिस्ट्रार एचएस भाटी ने बताया कि स्क्रीनिंग टेस्ट के बाद वरीयता सूची बनाई जाएगी, इसमें शॉर्ट लिस्ट आवेदकों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। यदि वे पात्र नहीं होंगे तो उनके टेस्ट रद्द कर दिए जाएंगे।

- 15 अप्रेल को सुबह 9 से 12 बजे तक यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एण्ड मैेनेजमेंट स्टडी में इन विषयों के स्क्रीनिंग टेस्ट होंगे।
- फार्मेसी सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक फिजिक्स, मैथेमेटिक्स, कम्प्यूटर साइंस, बोटनी, जुलॉजी, यूनिवर्सिटी असिस्टेंट डायरेक्टर ऑफ फिजिकल एज्यूकेशन
- 15 अप्रेल को सुबह 9 से 12 बजे तक यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ साइंस में इनके स्क्रीनिंग टेस्ट होंगे।
साइकोलॉजी, पॉलिटिकल सांइस, अंग्रेजी, इतिहास, जैनोलॉजी व प्राकृत, सॉश्योलॉजी, संस्कृत, लाइब्रेरी एण्ड इन्र्फोमेशन साइंस, असिस्टेंट लाइब्रेरियन, बैंकिंग एण्ड बिजनेस इकॉनोमिक्स
- 15 अप्रेल को दोपहर 2 से 5 बजे तक यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एण्ड मैेनेजमेंट स्टडी में इन विषयों के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट होंगे।
केमेस्ट्री, माइक्रोबायलॉजी, स्टेटीस्टीक्स
- 15 अप्रेल को इन विषयों के यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ साइंस में दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक स्क्रीनिंग टेस्ट होंगे।
बिजनेस एडमिनिस्टे्रशन, भूगोल
- 16 अप्रेल यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एण्ड मैेनेजमेंट स्टडी में सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक बायोटेक्नोलॉजी व यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ साइंस में एकाउन्टेंसी एण्ड स्टेटीक्स व अर्थशास्त्र के स्क्रीनिंग टेस्ट सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक होंगे।

READ MORE : Udaipur Pride: कीजिए उदयपुर के इन बच्चों को सलाम, इन्होंने कुछ इस तरह से बढ़ाया लेकसिटी का मान

103 पदों पर करना है चयन
विश्वविद्यालय में कुल 103 पदों पर चयन किया जाना है। इसमें से तीन विषय संगीत, विजुअल आर्ट और जियोलॉजी में आवेदकों की संख्या पद के अनुसार 1 के अनुपात में दस नहीं है, इसलिए इनके सीधे साक्षात्कार लिए जाएंगे।


नेट का सलेबस, साक्षात्कार की डिजिटल रिकॉर्डिंग
रजिस्ट्रार भाटी ने बताया कि स्क्रीनिंग टेस्ट के अंक नहीं जुड़ते हैं, लेकिन इसमें योग्यता का पैमाना तय किया जाता है। इसलिए इस टेस्ट में नेट का सलेबस रहेगा। साथ ही परीक्षा के बाद जल्द ही आंसर की जारी की जाएगी। इसके बाद साक्षात्कार लिया जाएगा। साक्षात्कार के लिए इस बार प्रत्येक अभ्यर्थी की डिजिटल रिकॉर्डिंग की जाएगी। स्क्रीनिंग में पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी।


वरीयता सूची जारी
विश्वविद्यालय ने जियोलॉजी, संगीत और विजुअल आर्ट के असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों के लिए वरीयता सूची जारी कर दी है।