श्रीनाथ मंदिर में शयन के दर्शन के बाद प्रभु के विग्रह रूप को कमल चौक में विराजित किया गया। इस अवसर पर ठाकुरजी को शरद की सामग्री खीर और श्वेत सामग्री अरोगाई गई। नृसिंहद्वारा मीठाराम मंदिर रावजी का हाटा में ठाकुरजी को धवल चांदनी में विराजित किया। भगवान को चपड़ा, ककड़ी, खीर, मावा, केला का भोग धराया गया। इधर, घंटाघर स्थित अन्नपूर्णा माता मंदिर पर विशेष आयोजन हुआ। अन्नपूर्णा माताजी धर्मोत्सव समारोह समिति की ओर से 1100 किलो दूध की खीर बनाकर प्रसाद बनाकर भक्तों में वितरित किया गया।
श्री बंजरग बली प्रचार समिति की ओर से शरद पूर्णिमा पर्व विविध आयोजन हुए समिति व्यवस्थापक पंडित पवन सुखवाल ने बताया कि शाम 5 बजे प्रदोष मण्डल की ओर से बालाजी का तेल की धार से रुद्राभिषेक किया। इसके बाद ठाकुर जी को धवल चन्द्रमा की रोशनी में विराजमान कराया गया। इस अवसर पर ठाकुरजी को ककड़ी, चपड़े एवं 200 किलो खीर का भोग लगाया।