17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विवादित बयान से चर्चा में आई अपूर्वा मखीजा को श्री राजपूत करणी सेना की चेतावनी

करनी सेना एयरपोर्ट से बहिष्कार करेगी, अपूर्वा को शहर में नहीं आने देंगे। सरकार को चाहिए कि संगठन कोई कदम उठाए, उससे पहले विवादित को यहां आने से रोके।पर्यटन विभाग और आयोजक ऐसे कार्यक्रम को लेकर सचेत हो जाए, नहीं तो आंदोलन करेंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

pankaj vaishnav

•

Updated: 14 Feb 2025, 8:02 PM IST

उदयपुर में राजपूत करणी सेना ने दी चेतावनी, अपूर्वा मखीजा की उदयपुर में प्रस्तावित है शूटिंग

अपूर्वा मखीजा के विरोध की घोषणा करते करनी सेना के पदाधिकारी।

उदयपुर. इंडियाज गॉट लेटेंट शो में विवादित बयान से चर्चा में आई यूट्यूबर अपूर्वा मखीजा का उदयपुर में विरोध हो लगा है। अपूर्वा का 20 फरवरी को उदयपुर आना प्रस्तावित है। इससे पहले श्री राजपूत करणी सेना ने डबोक स्थित एयरपोर्ट से बाहर नहीं आने देने की चेतावनी दी है।

विरोध को लेकर शुक्रवार को करनी सेना ने बैठक की। करनी सेना के संभाग प्रमुख डॉ. परमवीर सिंह दुलावत ने बताया कि सोशल मीडिया पर खुद को सुपरस्टार बनाने के लिए जिस तरह का कंटेंट दिखा रहे हैं। वह हमारी संस्कृति के विरुद्ध है। जो लोग हमारी संस्कृति को सड़क पर लाने का काम कर रहे हैं।

उन्हें मेवाड़ की धरती पर आने और यहां शूटिंग नहीं करने देंगे। करनी सेना एयरपोर्ट से बहिष्कार करेगी, अपूर्वा को शहर में नहीं आने देंगे। सरकार को चाहिए कि संगठन कोई कदम उठाए, उससे पहले विवादित को यहां आने से रोके।

पर्यटन विभाग और आयोजक ऐसे कार्यक्रम को लेकर सचेत हो जाए, नहीं तो आंदोलन करेंगे। करनी सेना की ओर से विरोध की घोषणा की जाने पर पुलिस- प्रशासन में हलचल हो गई है। अपूर्वा की उदयपुर में शूटिंग को लेकर सोच विचार किया जाने लगा है।