31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उदयपुर के युवा जाएंगे सिलिकॉन वैली … 9 स्टूडेंट्स का हुआ चयन , राजस्थान सरकार ने दिया यह सुनहरा मौका

राजस्थान स्टूडेंट स्टार्टअप एक्सपोजर प्रोग्राम के तहत राज्य सरकार युवा आंत्रप्रेन्योर्स को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश से कुल 100 स्टूडेंट्स को सिलिकॉन वैली जाने का मौका
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Madhulika Singh

•

Updated: 13 Jul 2018, 5:25 PM IST

silicon valley

उदयपुर के युवा जाएंगे सिलिकॉन वैली ... 9 स्टूडेंट्स का हुआ चयन , राजस्थान सरकार ने दिया यह सुनहरा मौका

उदयपुर . राजस्थान स्टूडेंट स्टार्टअप एक्सपोजर प्रोग्राम के तहत राज्य सरकार युवा आंत्रप्रेन्योर्स को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश से कुल 100 स्टूडेंट्स को सिलिकॉन वैली जाने का मौका दे रही है। इनमें से 9 स्टूडेंट्स उदयपुर के टेक्नो एनजेआर इंस्टीट्यूट हैं। दरअसल, ये पहल सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (डीओआईटी) ने की है।
सिलिकॉन वैली जाने वाले हर्षित चुघ ने बताया कि सिलिकॉन वैली में उन्हें स्टार्टअप से रिलेटेड नॉलेज मिलेगा। इंडियन और सिलिकॉन वैली के स्टार्टअप्स में क्या डिफरेंस है और स्टार्टअप सक्सेसफुल कैसे हो सकता है? जैसी अहम बातें सीखने का मौका मिलेगा। शैवी कुमावत ने बताया कि वे ट्रिप को लेकर खासी एक्साइटेड है। स्टार्टअप्स इंडिया में बढ़ रहे हैं लेकिन जो ग्रोथ व एक्सपोजर विदेशों में मिलता है, वैसा यहां नहीं मिलता। ऐसे में वहां की टेक्नोलॉजी और तरीकों को सीखेंगे और उन्हें यहां एप्लाई करेंगे। इसी तरह हर्षित कावडिय़ा ने बताया कि उनका बचपन का सपना था कि सिलिकॉन वैली और गूगल का हैड क्वार्टर देखूं, अब सपना पूरा होने जा रहा है। सिलिकॉन वैली में जो बड़ी-बड़ी कंपनियां हैं, वे उनकी टेक्नोलॉजी के बारे में जानेंगे और यहां वैसा ही काम करेंगे।

READ MORE : राजस्‍थान पुल‍िस कांस्‍टेबल भर्ती : राजस्‍थान के गृहमंत्री ने अब इस भर्ती परीक्षा को बताया भगवान भरोसे.., देखें वीड‍ियो

ये स्टूडेंट्स जाएंगे सिलिकॉन वैली
कप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग ब्रांच के सेकंड ईयर के हर्षित कावडिय़ा, प्राची पंवार, ऋषिका जैन, थर्ड ईयर के शैवी कुमावत, मोहित चुघ और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन ब्रांच के फॉर्थ ईयर के कुलसुमा दिलावर, कृतिका कुमावत, रोशनी मेहता, ऋत्विक दवे शामिल हैं।

यह है उद्देश्य

नए आइडिया की तलाश कर उन्हें बनाने का माद्दा रखने वाले 100 स्टूडेंट्स को राजस्थान गवर्नमेंट सिलिकॉन वैली में सीखने का मौका दे रही है। इस प्रोग्राम का उद्देश्य युवाओं को स्टार्टअप और आंत्रप्रे न्योरशिप में लगातार हो रहे नए डवलपमेंट व आइडियाज से रूबरू करवाना है। इस दौरान उन्हें एक्सपट्र्स से मिलने का भी मौका मिलेगा। ये रेजीडेंशियल इंक्यूबेशन प्रोग्राम सिलिकॉन वैली में 30 जुलाई से 14 अगस्त तक होगा। ये स्टूडेंट्स सिलिकॉन वैली के मेनलो कॉलेज में रहेंगे, जहां दो हफ्तों के दौरान, एक्सपर्ट ग्लोबल स्टार्टअप इको सिस्टम की जानकारी देंगे। इस दौरान पार्टिसिपेंट्स अपने आइडियाज के प्रोटोटाइप तैयार करेंगे।

एसएसईपी में 9 स्टूडेंट्स का चयन हुआ है और वे सिलिकॉन वैली जाएंगे। ये उनके लिए गोल्डन चांस है। वे ट्रिप को लेकर बहुत एक्साइटेड हैं। उन्हें वहां बहुत कुछ सीखने का मौका मिलेगा। ये इंस्टीट्यूट के लिए भी बड़ी उपलब्धि है।
आरएस व्यास, निदेशक, टेक्नो इंडिया एनजेआर इंस्टीट्यूट