22 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जल्द जगमगाएगी सिरोही की झालरा बावड़ी

जीर्णोद्धार एवं मरम्मत कार्य का हुआ शिलान्यास
less than 1 minute read
Google source verification
जल्द जगमगाएगी सिरोही की झालरा बावड़ी

जल्द जगमगाएगी सिरोही की झालरा बावड़ी

सिरोही. झालरा बावडी जीर्णोद्धार एवं मरम्मत कार्य का शिलान्यास विधायक संयम लोढ़ा ने गुरुवार शाम को किया। इस मौके पर विधायक लोढा ने कहा कि झालरा बावडी एक रियासतकालीन बावड़ी है। इसका पर्यटन विभाग एवं नगर परिषद सिरोही की ओर से जीर्णोद्धार एवं मरम्मत कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बावडी के मूल स्वरूप से किसी प्रकार की छेडछाड किए बिना चूना, सुरखी का प्रयोग करके मरम्मत की जाएगी। वर्तमान में बावडी में भरे हुए गन्दे पानी को निकालकर बावडी के अन्दर साफ-सफाई कर बावडी के जल के आवागमन में ब्लॉकेज ठीक किया जाएंगा। बावडी के पानी को आमजन के प्रयोग लेने के लिए जलदाय विभाग द्वारा पंप लगाया जाएगा, जिससे बावडी का पानी घरेलू उपयोग में सप्लाई किया जा सकेगा। बावडी के सौंदर्यीकरण के लिए सुंदर रोशनी के साथ इस बवाडी के आसपास बैठने की व्यवस्था की जाएगी।
शिलान्यास कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद के सभापति महेंद्र मेवाड़ा ने की। कार्यक्रम के दौरान शहर के प्रबुद्ध नागरिकों ने सौन्दर्यीकरण को लेकर सुझाव दिए। इस मौके पर आयुक्त सुशील पुरोहित, पार्षद ईश्वर सिंह, गोपीलाल मेघवाल, सुधांशु गौड, विशाल रांगी, अनिल चौहान, अनिल संगरवंशी, समाजसेवी दशरथ नरूका, वसीम जय हिन्द, मकसूद भाई, ईनायक भाई, बाबु खान, हनिफ भाई, रसीद भाई, सकूर भाई, कादिर भाई, नहिम खान, सरफराज खान, फैजीखान, खुशनुर इकबाल, व्यापार मण्डल सदस्य राजु भाई रावल, राजु भाई कांचवाले, पुनित अग्रवाल, आसुतोष पटनी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।