23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उदयपुर
video : सेना के सम्मान में स्केटिंग करके दिल्ली पहुंचेंगे उदयपुर के होनहार
Play video

video : सेना के सम्मान में स्केटिंग करके दिल्ली पहुंचेंगे उदयपुर के होनहार

रविवार सुबह सुखाडि़या सर्किल से रवाना होंगे
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Madhulika Singh

•

Updated: 23 Mar 2018, 9:03 PM IST

राकेश शर्मा राजदीप/ उदयपुर . कश्मीर में भारतीय सेना के साथ हो रहे दुव्र्यवहार के विरोध तथा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश लेकर लेकसिटी से तीन होनहार स्केटिंग करते दिल्ली पहुंचेंगे। जहां वे राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से मुलाकात कर भारतीय सेना को पूर्ण सम्मान दिलाने के लिए ज्ञापन देंगे। इसके लिए नियमित अभ्यास के अलावा सारी तैयारियां जोर-शोर से की जा रही है। कोच मंजित सिंह ने शुक्रवार को बताया कि इस स्केटिंग यात्रा में स्केटर्स जगत प्रतापसिंह, कृष्णा कंवर गहलोत और जीया कंवर के साथ स्केटिंग करते सह कोच चिराग जैन और पुष्पेन्द्र सिंह भी दिल्ली पहुंचेंगे। इस यात्रा को कर्नल महेश गांधी रविवार सुबह 11 बजे सुखाडिय़ा सर्कल से हरी झंड़ी दिखाकर रवाना करेंगे। इस मौके पर कुंतीलाल जैन, चंचल अग्रवाल, सीपीएस निदेशिका अलका शर्मा, रॉकवुड स्कूल निदेशक दीपक शर्मा तथा डीपीएस निदेशक गोविन्द राम अग्रवाल भी मौजूद रहेंगे। एेसी रहेगी रूपरेखा स्केटर्स का प्रतिदिन 70 से 100 किलोमीटर स्केटिंग करते 9 से 10 दिनों में दिल्ली पहुंचने का लक्ष्य है। वे उदयपुर से नाथद्वारा, राजसमंद, भीम, ब्यावर, किशनगढ़, बगरू, जयपुर , नोएडा होते दिल्ली पहुंचेंगे। आयोजकों ने बताया कि इस दौरान स्केटर्स के साथ हरदम मेडिकल सहित अन्य सुविधाएं मौजूद रहेंगी।