गुजरात में चुनाव के दौरान उदयपुर व डूंगरपुर जिला पुलिस के अलावा आबकारी विभाग ने धरपकड़ करते हुए करीब 5 करोड़ से अधिक की हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब पकड़ी थी। इनमें प्रतापनगर, हिरणमगरी, डबोक गोवद्र्धनविलास, खेरवाड़ा, डूंगरपुर के बिछीवाड़ा सहित कई थानापुलिस की अहम भूमिका रही। डूंगरपुर पुलिस की धरपकड़ के चलते तो तस्करों ने तो अभी अपना रूट बदल रखा है। शराब कारोबारियों का कहना है कि वे चित्तौडगढ़़, प्रतापगढ़ मार्ग, उदयपुर-कोटड़ा मार्ग व उदयपुर माउंटआबू मार्ग से माल को राजस्थान में अलग-अलग जगह स्टॉक कर रहे है। इस बार अजमेर से भीलवाड़ा से व चित्तौडगढ़़ से उदयपुर तक गांवों में भी गांवों में भी टापरों व खेतों को किराए पर लिया गया है।