
उदयपुर . हिरणमगरी सेक्टर 4 स्थित एक गल्र्स छात्रावास पर शुक्रवार शाम कुछ युवाओं ने पथराव किया। फीस को लेकर विवाद के बाद युवाओं ने हॉस्टल के मैनेजर पर हमला किया जिसे गंभीर चोटें आई हैं।
पुलिस ने बताया कि गुरुनानक गल्र्स स्कूल के सामने संचालित नेहा पीजी गल्र्स हॉस्टल में अंतिम माह की मासिक फीस को लेकर विवाद के बीच डूंगरपुर निवासी दिव्या मीणा के साथ आए कुछ युवाओं ने तोड़-फोड़ की। उन्होंने पहले मैनेजर गणेश शर्मा की फीस दी और बाद में उसके हाथों से रुपए छीन लिए। विवाद के बीच आरोपितों ने पहले तो कुर्सी से वार कर मैनेजर गणेश को घायल कर दिया। बाद में बाहर निकलकर छात्रावास पर पथराव किया। हॉस्टल वार्डन रिंकू ने बताया कि शाम करीब 5.30 बजे वहीं रहने वाली छात्रा दिव्या, उसकी मां और कुछ युवाओं के साथ हॉस्टल पहुंची। 12वीं की परीक्षा दे चुकी दिव्या पर हॉस्टल किराए के 45 सौ रुपए बाकी थे। हिसाब कर मैनेजर गणेश शर्मा ने दिव्या को उसका बैग सौंपा। तभी युवाओं ने बैग लेकर वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान वार्डन, मैनेजर के अलावा छात्रावास की दो-तीन लड़कियां भी मौजूद थीं। करीब 3 घंटे तक धमाल होती रही। 4 कमरों वाले छात्रावास भवन का मालिक पृथ्वीराज मालीवाल बताया गया है। फिलहाल पुलिस ने मामला अनुसंधान में रखा है। इस बारे में पीडि़त पक्ष से पूछताछ की जा रही है, जबकि हुलिए के आधार पर पुलिस आरोपितों तक पहुंचने की कोशिश करने में जुट गई है।
आए दिन की माथापच्ची
इधर, क्षेत्रवासियों का आरोप है कि निजी हॉस्टल के कारण बस्ती में लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। आए दिन समाज कंटकों को समूह में घूमना बना रहता है। हॉस्टल की खिड़कियों से रस्सी से बंधी बाल्टी के जरिये शराब की बोतलें पहुंचती हैं। कई बार देर रात युवाओं की ओर से हॉस्टल पर पथराव की घटनाएं हो चुकी हैं। इसका नुकसान समीपवर्ती लोगों को भी उठाना पड़ा है।
Published on:
24 Mar 2018, 3:42 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.