इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च यानी आइसीएमआर की ओर से डेजर्ट मेडिसीन रिसर्च सेंटर (डीएमआरसी) जोधपुर की टीम ने उदयपुर सहित पांच जिलों में सर्वे किया गया। सिरोही, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ में 36 हजार 752 बच्चों की जांच की गई, इसमें 2132 बच्चे हिमोग्लोबिन में खराबी वाले यानी सिकलसेल के मरीज मिले।जांच में जो बच्चे बीमार मिले हैं, उन्हें टीम की ओर से सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस पर रेफर नहीं किया गया, ये बड़ी खामी रही है। अब इन बच्चों व परिजनों से उदयपुर की टीम संपर्क करके उन्हें उपचार के लिए लाएगी। उदयपुर में फरवरी में शुरू हुए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में एक दस बैड वाला वार्ड और अलग से ओपीडी शुरू की गई थी।