15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किसानों व ग्रामीणों की उम्मीदों का जाखम बांध ​दो साल बाद छलका, ​​खिले चेहरे

किसानों की फसलों के लिए जाखम का पानी कहलाता है संजीवनी

2 min read
Google source verification

धरियावद के जाखम बांध पर ओवरफ्लो होने पर चलती पानी की चादर

धरियावद. तहसील क्षेत्र के किसानों व ग्रामीणों की उम्मीदों का जाखम बांध बुधवार को आखिरकार दो साल के इंतजार के बाद छलक गया। 31 मीटर भराव क्षमता वाला संभाग का सबसे ऊंचा जाखम बांध ओवरफ्लो हो गया। जिस पर दोपहर तक 5 सेमी की चादर चल रही है। वहीं, बांध के छलकने की सूचना मिलते ही किसानों व ग्रामीणों में चेहरे खुशी से खिल उठे। जाखम जल परियोजना सिंचाई धरियावद के अधिशासी अभियंता चंद्रप्रकाश मेघवाल के साथ सहायक अभियंता नीरज कुमार मीणा, कनिष्ठ अभियंता निखिल कुमार दवे, यशप्रताप सिंह राणावत, सोहन मीणा, अक्षय जनवा की टीम सुबह जाखम बांध पहुंची। जहां बांध की विधिवत पूजा कर निरीक्षण किया। इधर, पूर्व विधायक नगराज मीणा ने भी जाखम बांध के लबालब होने पर खुशी जाहिर की। किसानों ने बताया कि सीतामाता वन्यजीव अभयारण्य के प्राकृतिक नैसर्गिक सौंदर्य के बीच तीन जिलों उदयपुर-प्रतापगढ़-चित्तौड़गढ़ जिले की सीमा के बीच स्थित जाखम बांध की 35 किमी दाई व 39 किमी बाई मुख्य नहरों के जरिए धरियावद क्षेत्र की करीबन 28 हजार हैक्टेयर क्षेत्र से अधिक में रबी सीजन (गेंहू) की सिंचाई किसान करते हैं। इसलिए किसानों की फसलों की यह संजीवनी कहलाता है। बांध बनने के बाद सबसे पहले पहली बार 1987 में बांध से पानी नहरों से फसल सिंचाई के लिए छोडा था।

जारी की चेतावनी

अधिशासी अभियंता मेघवाल ने आदेश जारी कर आमजन को भारी वर्षा की चेतावनी देते हुए बांध में लगातार पानी की आवक के मद्देनजर बांध में किसी भी समय अत्यधिक पानी आने की संभावना के चलते बांध के नीचे डाउनस्ट्रीम में जाखम नदी बहाव क्षेत्र के यहां किसी प्रकार की कोई भी गतिविधि नहीं करने के निर्देश दिए। साथ ही विभाग द्वारा नियमित निरीक्षण व मॉनिटरिंग की बात कही।

इन वर्षों में छलका था बांध

जाखम बांध परियोजना सिंचाई विभाग के अनुसार 1986 से लेकर 2022 तक 31 मीटर भराव क्षमता वाला जाखम बांध इस साल को मिलकर अब तक 22 बार छलका हैं। यह बांध वर्ष 1986, 88, 89, 90, 91, 93, 94, 96, 2001, 2004, 06, 11, 12, 13, 15, 16, 17, 18,19, 2020, 2022 और 2024 में छलका।

बड़ी खबरें

View All

उदयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग