
मंदिरों में मनोरथ और भागवत कथाओं का दौर शुरू
उदयपुर. अधिक मास मंगलवार से शुरू हुआ। इसके चलते मंदिरों, समाजों के नोहरों आदि में भागवत कथा शुरू हुई। यह कथा एक माह तक अनवरत जारी रहेगी। वहीं कृष्ण मंदिरों में प्रतिदिन वर्ष भर में होने वाले पर्वों के मनोरथ होंगे। अधिक मास 16 अगस्त तक जारी रहेगा। इस बार सावन माह में अधिकमास आने के चलते कई जगह शिव महापुराण की कथा का आयोजन भी चल रहा है।भगवन विष्णु का सबसे प्रिय मास होने के चलते अधिकमास में कई जगह भागवत कथाएं शुरू हुई। जगदीश मंदिर और श्रीनाथजी मंदिर में वर्ष भर में होने वाले पर्व रथयात्रा, छप्पन भोग, तुलसी विवाह, श्रीनाथ प्रगट, दीपावली, गोवर्धन पर्वत, नाव उत्सव, कमल झूला, सावन भादो का उत्सव, लालन का पालना, राजभोग, सायंकालीन भोग, कृष्ण जन्माष्टमी, नंद उत्सव, गंगा दशहरा, चीर हरण लीला, राम नवमी, नृसिंह भगवान, डंका मंडली, चंदन मंडली, बंगला गुलाब का, माखन चोरी, लाल घटा, चांदी का बंगला, गुलाब की मंडली, केसरी घटा, फूल-पत्ती मंडली, कांच का बंगला, दानगढ़-मानगढ़, गेंदे की मंडली, पीली घटा, पीली मंडली, फल-फूल का बंगला, कमल मंडली, दुरंगी घटा, ईलायची की मंडली, नंदभवन, गुलाबी घटाा, नंद महोत्सव, छाक, फाग-कुंज का मनोरथ, चीर हरण, मेघश्याम घटा, छप्पन भोग के विशेष मनोरथ शुरू हुए। दोनों मंदिरों में शाम को शयन के दर्शन में हिंडोलने के विशेष मनोरथ भी जारी रहेंगे।
श्रीनाथजी मंदिर के अधिकारी कैलाश पुरोहित ने बताया कि अधिक सावन मास के पहले दिन सुबह मंगला में श्री गिरिराज जी पर दूधधारा का मनोरथ हुआ। राजभोग में डंके की मंडली का मनोरथ और शाम को भोग आरती में साज के हिंडोलने का मनोरथ हुआ। शयन में ठाकुरजी मणिकोठा में मचकी झूले में बिराजे। ऐसे में प्रथम दिन चार मनोरथ हुए। श्री गोवर्धन पूजा चौक में भागवत कथा हो रही है।
जगदीश मंदिर के विनोद पुजारी ने बताया कि मंदिर में बुधवार को रथयात्रा मनोरथ होगा। यह मनोरथ शाम 5 से 7 बजे तक मंदिर परिक्रमा में होगा।
-------------
यहां शुरू हुआ भागवत कथाओं का दौर
उदयपुर. तीतरडी स्थित श्री वृंदावन धाम आश्रम के राधे-कृष्णा मंदिर में पुरुषोत्तम मास के पर मासिक भागवत कथा पौथी पूजन के साथ शुरू हुई। व्यासपीठ से संत कृष्णानंद ने कथा वाचन करते हुए प्रथम दिन भागवत जी के महात्म्य का वर्णन किया। इस अवसर पर मुख्य यजमान सहित क्षेत्र से व अन्य क्षेत्रों से पधारे भक्तों द्वारा सभा के अंत में भागवत जी की आरती की गई।
इसी प्रकार हाथीपोल स्थित, श्री ठाकुर जी मन्दिर में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का धार्मिक विधि अनुसार श्री खटीक समाज पंच महासभा समिति, उदयपुर के अध्यक्ष किशनलाल चौहान द्वारा प्रथम पूज्य श्री गणेश पूजन एवं वंदना कर शुभारंभ किया गया। धार्मिक मंत्री देवकिशन चौहान एवं किशनलाल निमावत ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन पुरूषोत्तम मास में प्रतिदिन सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक होगा। व्यवस्थापक पण्डित अमृत लाल शर्मा ने बताया कि पुरुषोत्तम मास में प्रतिदिन शालिग्राम जी का पंचामृत अभिषेक व संगीतमय कथा का वाचन पण्डित अजय भाई शास्त्री कर रहे हैं।
जगदीश चौक स्थित जगत शिरोमणी पुष्टिमार्गीय मंदिर में शाम 6 से 9 बजे तक और सेक्टर-3 विवेक नगर स्थित शिव मंदिर में सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक संगीतमय भागवत कथा का आयोजन शुरू हुआ। दोनों मंदिरों में पंडित स्कंध कुमार पंड्या कथा वाचन कर रहे हैं। इसी प्रकार भट्टियानी चौहट्टा स्थित भट्टमेवाड़ा समाज के नोहरे में दोपहर 2.30 से शाम 5.30 बजे तक पंडित शरदेंदु शेखर व्यास भागवत ज्ञान यज्ञ अनुष्ठान कर रहे हैं।
Published on:
18 Jul 2023 09:46 pm
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
