15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रदेश के 309 परिवारों की उम्मीदें गुम, पुलिस की कोई तरकीब तलाश नहीं पाई

- चार साल में 10742 बच्चे लापता, पुलिस ने 10433 को परिजनों से मिलाया - वर्ष 2019 से 2022 के बीच खोए 16 साल तक के कई मासूम अब भी नहीं मिले

2 min read
Google source verification
rajasthan_police_1.jpg

चार साल में 10742 बच्चे लापता, पुलिस ने 10433 को परिजनों से मिलाया

भुवनेश पंड्या

उदयपुर . बच्चे हर परिवार की उम्मीदें और उनके सपने होते हैं। वही खो जाएं तो मां-बाप पर क्या बीतती है, उसने भला कौन जानता है? प्रदेश में चार वर्ष में खोए 10742 बच्चों में से 309 को पुलिस अब तक नहीं तलाश पाई है। यहां न तो पुलिसिया खुफिया तंत्र काम आया और ना ही कोई तकनीक। आखिर ये बच्चे कहां है, इसकी किसी को जानकारी नहीं। ये तो वे आंकडे़ हैं, जिन परिवारों ने अपने बच्चों के खोने का मामला पुलिस में दर्ज करवाया। इन बच्चों को जमीन खा गई या आसमान निगल गया? इसका जवाब किसी के पास नहीं।

-------

फेक्ट फाइल :

- प्रदेश में वर्ष 2019 से 2022 तक 16 वर्ष से कम उम्र के गुमशुदा बालक - बालिकाओं के कुल 10742 प्रकरण दर्ज हुए।- गुमशुदा बालक-बालिकाओं में से कुल 10433 को पुलिस तलाशने में सफल रही।

- गुमशुदा बालकों की तलाश के लिए पुलिस मुख्यालय से मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) व स्थाई आदेश जारी किए गए। जिसके अनुसार गुमशुदा बालक-बालिकाओं की तलाश के प्रयास किए, लेकिन सब नाकाम रहे।

-------

बडे जिलों की िस्थति

जिले- खोए बच्चे - तलाशे गए बच्चे

जयपुर पूर्व 260- 250

जयपुर पश्चिम 449- 381

दक्षिण जयपुर 355- 340

जोधपुर ग्रामीण- 147- 147

जाेधपुर पूर्व- 170- 168

कोटा- 473- 473

कोटा ग्रामीण- 199- 196

--------------------

उदयपुर के हाल

वर्ष - खोए बालक - खोजे गए बालक - खोई बालिकाएं- खोजी गई बालिकाएं

2019- 26- 26 162- 1612020- 15- 14- 130 128

2021- 25- 23- 222 2222022- 31- 29 252 246

--------------

प्रदेश में कुल

खोए बालक- खोई बालिकाएं - मिले बालक- मिली बालिकाएं- 2318- 8424- 2249- 8184

-----------

बच्चों को सीडीआर तकनीकी, मुखबिर की सहायता व आखिरी बार कहां देखा गया है आदि तरीको से खोजा जाता है। िस्थतियेां को देखते हुए पूरे प्रदेश व अन्य राज्यों को भी इसकी सूचना दी जाती है। ज्यादातर बच्चे मिल जाते हैं, कुछ मामलों में समय लगता है। पुलिस पूरा प्रयास करती है कि जल्द से जल्द बच्चे घर पहुंचे।

विकास शर्मा, जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर