
बार एवं बेंच के संबंध एक-दूसरे के पूरक
उदयपुर. उदयपुर के अधिवक्ताओं की बार एसोसिएशन न केवल राजस्थान बल्कि देशभर में महत्वपूर्ण एवं सकारात्मक भूमिका की वजह से पहचानी जाती है इस बार के बनने के बाद अब तक बार व बेंच में कभी संबंध खराब नहीं हुए और भविष्य में भी नहीं होंगे।
यह बात नवनियुक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश चंद्रशेखर शर्मा ने मंगलवार को बार सभागार में आयोजित बार के नए कार्यों के लोकार्पण व समर्पण समारोह में कही। जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने इस सभागार में कराए गए नवीनीकरण कार्यों का लोकार्पण कर अधिवक्ताओं को सौंपा। बार एसोसिएशन की ओर से नवनियुक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश का उदयपुर में पदस्थापन होने पर अभिनंदन भी किया गया। समारोह में बार कौंसिल ऑफ राजस्थान के को-चेयरमैन राव रतन सिंह ने उदयपुर बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं द्वारा सकारात्मक एवं संवेदनशील मुद्दों पर किए जा रहे पैरवी पर प्रकाश डाला। मेवाड़-वागड़ हाइकोर्ट में संघर्ष समिति के संयोजक एडवोकेट रमेश नंदवाना, वरिष्ठ अधिवक्ता गौतम लाल सिरोहा, कुंदन लाल सोनी ने भी विचार रखे। बार अध्यक्ष मनीष शर्मा ने बार द्वारा अब तक के कार्यों पर प्रकाश डाला। संचालन महासचिव चक्रवर्ती सिंह राव ने किया।
...................
नई पेंशन स्कीम के खिलाफ प्रदर्शन
उदयपुर. पुरानी पेंशन के लिए आंदोलनरत नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम की राजस्थान प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक वर्चुअल मोड पर हुई। बैठक में 22 दिसंबर से 1 जनवरी, 2022 को नई पेंशन स्कीम के खिलाफ प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। साथ ही 2022 में प्रदेश स्तर पर पुरानी पेंशन बहाल करवाने के लिए आंदोलन की रणनीति तैयार करने पर विचार विमर्श हुआ।
Published on:
15 Dec 2021 06:19 pm
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
