
- 40 दिन पहले चार आरोपियों ने सिर में हथौड़ी मार की थी हत्या
व्यावसायिक प्रतिस्पर्द्धा को लेकर युवक का गुजरात के नरोड़ा से अपहरण कर उदयपुर जिले के परसाद थाना इलाके में हत्या और शव को गोवर्धन विलास थाना इलाके में फेंकने का मामला सामने आया है। 40 दिन पहले हुई इस वारदात का खुलासा बुधवार को उस समय हुआ जब गुजरात क्राइम ब्रांच की टीम उदयपुर पहुंची। हिरासत में लिए गए आरोपी के साथ टीम खरपीणा गांव पहुंची।
पुलिस के अनुसार अहमदाबाद के नरोड़ा निवासी सुरेश मोतीलाल महाजन (38) का 21 अप्रेल को अज्ञात लोगों ने अपहरण कर लिया था, जिसकी गुमशुदगी उसी दिन थाने में दर्ज हुई थी। मामला क्राइम ब्रांच के पास पहुंचा, जिसने घटनास्थल पर सीसीटीवी कैमरों को खंगाला, जिसमें एक कार में सुरेश को बिठाते देखा गया। इसी दौरान एक संदिग्ध अरविंद मोहतो को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। जिसमें सारा घटनाक्रम सामने आ गया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि 21 अप्रेल को लेबर ठेकेदार रणजीत कुशवाह ने व्यापारिक प्रतिस्पर्द्धा को लेकर सुरेश का अपहरण किया। कार अरविंद चला रहा था, जबकि वाहन में दो और आरोपी सूरज पासवान और अनुज थे। ये लोग कार को लेकर उदयपुर जिले के परसाद थाना क्षेत्र में पहुंचे, जहां सुरेश के सिर व कनपटी पर हथौड़ी से वार किया, इसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव को खरपीना गांव की पुलिया के नीचे फेंक दिया। पुलिस ने बुधवार को शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया।
-----
कमरे में मृत मिला बिहारी युवक, हत्या का संदेह
चित्रकूट नगर इलाके में 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत का मामला सामने आया है। थानाधिकारी सुखेर संजय शर्मा के अनुसार मृतक सूचित कुमार बिहार का रहने वाला था और उदयपुर में कपड़े के शोरूम में काम कर रहा था। वह चित्रकूट नगर में किराए के मकान में रहता था। जहां उसके साथ अन्य पांच-छह लड़के भी रहते थे। जो बिहार और हरियाणा के बताए गए हैं। उन्हेें सूचित कमरे के फर्श पर उल्टे मुंह पढ़ा मिला। उसके गले में एक बेल्ट लिपटा हुआ था। साथियों ने सूचित को एक निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर सुखेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को एमबी चिकित्सालय के मुर्दाघर में रखवाया। थानाधिकारी का कहना है कि अभी मौत के स्पष्ट कारण नहीं हैं। एफएसएल ने घटना स्थल से कुछ साक्ष्य जुटाए हैं। परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है। उनके पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम होगा। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस को मृतक सूचित के साथ कमरे में रहने वाले युवक विकास पर शक है। जो मौके से फरार है। विकास हरियाणा का रहने वाला बताया जा रहा है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
Published on:
01 Jun 2023 09:08 am
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
