7 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हवा में अटकी ट्रॉली, सिविल डिफेंस टीम ने पर्यटकों को सुरक्षित उतारा

काफी देर तक चले इस अभियान के बाद सभी पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। रेस्क्यू के दौरान मौके पर एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, नागरिक सुरक्षा विभाग, पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

source patrika photo

- करणी माता रोपवे पर मॉकड्रिल

उदयपुर. दूधतलाई िस्थत करणी माता रोपवे पर शुक्रवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब रोपवे की एक ट्रॉली अचानक बीच हवा में अटक गई। इसमें बैठे पर्यटक फंस गए। ट्रॉली के अटकते ही पर्यटक घबरा गए एवं अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। जवान रस्सियों के सहारे ट्रॉली तक पहुंचे और फंसे पर्यटकों को एक-एक कर सावधानी पूर्वक नीचे उतारा। काफी देर तक चले इस अभियान के बाद सभी पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। रेस्क्यू के दौरान मौके पर एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, नागरिक सुरक्षा विभाग, पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। रोपवे के कर्मचारियों ने भी बचाव कार्य में सहयोग किया। बाद में अधिकारियों ने बताया कि यह जिला प्रशासन की ओर से आयोजित मॉकड्रिल का हिस्सा था, जिसका उद्देश्य आपात स्थिति में रेस्क्यू ऑपरेशन की तैयारियों और समन्वय का अभ्यास करना था।