6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उदयपुर के इस गांव के युवाओं ने किया यह काम, हर कोई कर रहा तारीफ

patrika.com/rajsthan
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Jasraj Ojha

•

Updated: 15 Jan 2021, 11:59 PM IST

उदयपुर के इस गांव के युवाओं ने किया यह काम, हर कोई कर रहा तारीफ

उदयपुर के इस गांव के युवाओं ने किया यह काम, हर कोई कर रहा तारीफ


उमेश मेनारिया मेनार. सेना में भर्ती होने की जिद व जुनून एेसा कि सुविधाओं को कभी कमी नहीं बनने दिया। गांव के युवाओं ने अपने स्तर पर ही देशी जुगाड़ से सुविधाएं जुटाई और भर्ती की तैयारियों में जुट गए। गांव के युवाओं की मेहनत देख देश प्रेम की भावना व मातृभूमि की सेवा के लिए युवाओं में जज्बा देखते ही बनता है। मेनार में खेल मैदान तो है लेकिन वहां 400 मीटर लंबे ट्रेक का अभाव है। सुविधाओं का अभाव होने के बावजूद मेनार के 25 से 30 युवाओं में देश प्रेम का जज्बा ऐसे बना हुआ है कि उन्होंने संभावित सेना भर्ती को देखते हुए अपनी मेहनत के बल पर धण्ड तालाब के सामने स्थित मेला ग्राउंड पर खाली मैदान में 400 मीटर का ट्रेक बनाकर नियमित दौड़ लगानी शुरू कर दी है। जिसमे एथेलेटिक्स के लिए 400, 800 एव 16 सौ मीटर दौड़ की तैयारिया भी कर रहे हैं। इसके अलावा लंबी कूद, हाई जंप, और दौड़ आदि का अभ्यास कर रहे हैं। ये बदलाव हाल ही समय मे मेनार से सेना में चयनित हुए युवाओ को देखकर आया है ।
--------------
ट्रेक्टर से हंकाई कर बनाया ट्रेक
सबसे पहले सेना में रुचि रखने वाले युवाओ ने एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया। जिसमे इन्होंने 50 से 100 रुपए एकत्रित कर ट्रेक बनाने की ठान ली। इन्होंने ट्रेक बनाने के लिए सबसे पहले परिसर की सफाई की फिर ट्रेक्टर के टिलर के माध्यम से 16 फिट चौड़े और 400 मीटर लम्बे राउंड की हंकाई कर छोटे मोटे पत्थरों को इकठ्ठा किया। यहां पानी छिड़काव कर रोलिंग कर लाइनिंग कर दौड़ शुरू कर दी। अब यहां रोजाना युवाओ की दौड़ जारी है। यहां एक नया मैदान बन गया।
----------
कड़ाके की ठंड में भी ले रहे रुचि

मैदान पर सुबह साढ़े 5 बजे से सुबह 7.30 बजे तक एवं शाम को दौड़ एव खेल खुद गतिविधियां में युवा भाग ले रहे हैं। एक दिन में 8 से 10 किमी की दौड़ लगा रहे हैं, क्योंकि सेना और पुलिस में जाने के लिए शैक्षणिक योग्यता के साथ फिजिकल टेस्ट भी पास जरूरी होता है। इन्ही युवाओ में से एनसीसी सीनियर डिवीजन के छात्र मापदंड के अनुसार युवाओं की मदद कर खुद तैयारी कर रहे है।
-------------
युवाओं की मांग: बन जाए अच्छा ट्रेक तो मिलेगी मदद
सेना की तैयारी कर रहे युवाओं का कहना है की अगर ग्राम पंचायत राजीव सेवा केंद्र के पास खाली पड़ी जमीन पर पीली मिट्टी डलवाकर व्यवस्थित ट्रेक बना दे तो युवाओं को दौडऩे में और आसानी होगी। वही मैदान पर एक्सरसाइज के लिए शीट एवं लम्बी और ऊंची कूद के सेक्शन में रेत डलवाने की मांग रखी गई है। इन सुविधाओं की पूर्ति से इन्हें सुविधा होगी। फोटो- मेनार में 25 से 30 युवा सेना भर्ती की तैयारी कर रहे हैं।