
TheKeralaStory ‘द केरला स्टोरी’ बॉक्स ऑफिस पर धुंआधार कमाई कर रही है। सिनेमाघरों में इस फिल्म को देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ रही है। दरअसल ये फिल्म रिलीज होने के बाद से ही सुर्खियां बटोर रही हैं नतीजतन इसकी कमाई में भी इजाफा हो रहा है। सुदीप्तो सेन के निर्देशन में बनी द केरला स्टोरी ने हाल ही में 150 करोड़ रुपए के क्लब में जगह बनाई थी वहीं अब ये 200 करोड़ के आंकड़े को पार करने की ओर बढ़ रही है। ‘द केरला स्टोरी’ साल 2023 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन चुकी है।
हर दिन फुल जा रहे शो
द केरला स्टोरी को जहां पूरे देश से सराहना मिल रही है, वहीं, उदयपुर में भी इसका क्रेज देखने को मिल रहा है। उदयपुर में 5 मई से ये मूवी शहर के मल्टीप्लेक्स सिनेमा में दिखाई जा रही है। पीवीआर के सिनेमा हैड चिराग धूपिया ने बताया कि अब तक 122 शो चल चुके हैं। कुल 25 हजार से अधिक लोगों ने अब तक इस मूवी को देख लिया है। पहले 4-5 शो थे, अब 7-8 शो कर दिए गए हैं। उदयपुर में ये फ़िल्म अब तक कुल 1 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है। आइनॉक्स के सचिन पांडेय ने बताया कि पहले 12 शो प्रति दिन चल रहे थे, वहीं अब 8 शो चल रहे हैं। अब तक 25-26 हजार लोग मूवी देख चुके हैं। सभी शो फुल जा रहे हैं।
बेटियों को नि:शुल्क दिखाई जा रही, 1837 बेटियां देख चुकी
हिंदू जागरण मंच उदयपुर महानगर की ओर से 5 मई से अब तक द केरला स्टोरी मूवी के कुल छह शो के माध्यम से अब तक शहर की 1837 बहन बेटियों को नि:शुल्क दिखाई जा चुकी है। आगे भी यह जारी रखेंगे। शो के लिए पूर्व मे रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होता है अभी तक 4000 से ज्यादा बेटियों के आवेदन पेंडिंग पड़े है। संयोजक रविकांत त्रिपाठी व महा नगर संयोजक शक्ति सिंह राठौड़ के साथ पूरी टीम इस कार्य में लगी हुई है। चित्तौड़ प्रांत प्रचार प्रमुख किशन सोनी ने बताया कि पूर्व में जो नाम, नंबर रजिस्ट्रेशन कराए हैं उन्हीं को ये मूवी दिखाते हैं। एक शो मे 305 सीट रहती है। नि:शुल्क शो के लिए सबसे पहले हिन्दू जागरण मंच के उदयपुर की पूरी टोली ने स्वयं सबसे पहले पैसा दिया और फिर अब रोज शहर के दान दाताओं और भामाशाहों से धन एकत्र कर के लाते हैं और ये शो दिखाते है।
Published on:
24 May 2023 11:35 pm
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
