4 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ये है उदयपुर का फुनसुक वांगडू, जिसे जापान से बुलावा आया है

Phunsukh Wangdu of Udaipur : वेस्ट मेटेरियल से वाटर रिटेशन का सिस्टम बनाया, उदयपुर के नारायण को जापान का बुलावा
2 min read
Google source verification
This is Phunsuk Wangdoo from Udaipur, which has been called from Japan

ये है उदयपुर का फुनसुक वांगडू, जिसे जापान से बुलावा आया है

पंकज वैष्णव/उदयपुर . आमिर खान ( amir khan ) की सुपर हिट मूवी थ्री इडियट तो आपने देखी ही होगी। फिल्म में आमिर खान एक मस्ती भरी जिंदगी गुजारते नजर आते हैं। उनका किरदार फुनसुक वांगडू ऐसे भारतीय वैज्ञानिक का है, जिसे जापानी वैज्ञानिक भी ढूंढ़ रहे होते हैं। बिल्कुल वैसा तो नहीं, लेकिन उदयपुर का एक छात्र ऐसा ही है, जिसे जापान ने अपने यहां प्रोजेक्ट तैयार करने को बुलावा भेजा है। लिहाजा यूं कहिए कि उदयपुर के फुनसुक वांगडू ( Phunsukh Wangdu of Udaipur ) को जापान ने बुलावा भेजा है।

एमपीयूएटी के सीटीएई में तृतीय वर्ष कृषि अभियांत्रिकी के छात्र नारायणलाल गुर्जर की टीम को जापान की ओकीनावा विश्वविद्यालय की ओर से एक्सीलेटर प्रोग्राम के तहत स्टार्टअप को आगे बढ़ाने के लिए न्योता दिया गया है। गौरतलब है कि नारायणलाल के तैयार किए प्रोजेक्ट से फसलों में कम पानी में भी अधिक उत्पादन लिया जा सकता है।

यह प्रोग्राम खत्म होने के बाद जापान सरकार नारायणलाल की कम्पनी को जापान में ही शुरू करने का अवसर प्रदान करेगी। कम्पनी शुरू करने के लिए जापान सरकार आर्थिक सहायता देगी। एक साल के लिए 62 लाख रुपए प्रदान किए जाएंगे। मेन्टर डॉ. एसएम माथुर ने बताया कि इस प्रोग्राम में चयन प्रक्रिया चार माह तक चली। पर्सनल इंटरव्यू, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से इंटरव्यू हुए। नारायणलाल, टीम में शामिल शशि प्रताप सिंह और अंकित जैन को शुरू में न्यूजेन आईडीसी की ओर से प्रोजेक्ट के लिए ढाई लाख रुपए की सहायता दी गई थी। नारायण लाल ने टेक्नोलॉजी बिजनेस इन्क्युबेशन सेंटर में इकोफ्रेंडली पालीमार कंपनी पढ़ाई के साथ शुरू की। नारायणलाल को इस कार्य के लिए 25 नेशनल और तीन इंटरनेशनल अवार्ड मिल चुके हैं। हाल ही में लंदन में आयोजित लीडरशिप इनोवेशन फैलोशिप में प्रथम स्थान प्राप्त किया था।

यह है नारायणलाल का प्रोजेक्ट
नारायणलाल ने बताया कि उन्होंने वेस्ट मेटेरियल से वाटर रिटेशन का सिस्टम इजाद किया। जो बंजर और सूखी जमीन में प्रयोग करने पर मृदा में लम्बे समय तक नमी बनाए रखता है। इससे फसल सूखती नहीं है। ये कम पानी में अधिक पैदावार देने के लिए सहायक है। सीटीएई के अधिष्ठाता डॉ. अजय शर्मा, कुलपति डॉ. जेपी शर्मा ने नारायणलाल के चयन पर सराहना की।

Read Latest Rajasthan News in Hindi on Patrika. Also know about Lok Sabha Election 2019 Schedule in Rajasthan . Udaipur News और साथ ही दूसरे शहरों से जुडी ख़बरें पढ़ने के लिए बने रहिये हमारे साथ।