
तीन साल की मासूम पर नाबालिग चाचा ने किया लैंगिक हमला
परसाद थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन साल की मासूम बच्ची के साथ उसी के नाबालिग चाचा ने लैंगिक हमला किया। घटना के बाद वह गांव से भाग गया। शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को डिटेन कर लिया।
पुलिस ने बताया कि एक महिला ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि रविवार दोपहर 2 बजे वह घर पर थी। इस दौरान उसका चचेरा देवर घर आया और टीवी देखने लगा। कृषि कार्य के चलते वह तीन साल की बेटी को देवर के भरोसे घर पर ही छोड़कर खेत पर चली गई। करीब एक घंटे बाद बिजली बंद होने पर वह घर आई। बेटी के रोने की आवाज सुन जल्दी से घर पहुंची। देखा कि उसका चाचा घर पर नहीं था और बेटी प्राइवेट पार्ट की ओर इशारा करते हुए रो रही थी। पता चला कि बच्ची के चाचा ने बेटी के साथ लैंगिक हमला किया। इसके बाद वह गांव से भाग गया।--
बलात्कार की पुष्टि नहींमहिला की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने धारा 376 आइपीसी व 3,4,5,6 पोक्सो एक्ट में केस दर्ज किया। रात को ही बालिका की मेडिकल जांच करवाई। जांच में बलात्कार की पुष्टि नहीं हुई, लेकिन बालिका के प्राइवेट पार्ट पर लैंगिक हमला करना सामने आया। पुलिस ने 12 घंटे के दरमियान आरोपी नाबालिग चाचा को डिटेन कर लिया।
इनका कहना
बालिका के प्राइवेट पार्ट के साथ गंभीर छेड़छाड़ की गई है। यह लैंगिक हमले का मामला है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर बाल अपचारी को निरुद्ध कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
राजेंद्र सिंह जैन, वृत्ताधिकारी, सराड़ा
Published on:
08 Jan 2024 10:20 pm
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
