
लेकसिटी का पर्यटन अब ऑफ सीजन में भी अच्छा जा रहा है। दरअसल, समर सीजन में भी पर्यटक उदयपुर आना पसंद कर रहे हैं, यही कारण है कि पिछले सालों के मुकाबले पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। पर्यटन विभाग की ओर से जारी किए आंकड़ों के अनुसार अप्रेल माह में इस साल 1,16,900 देसी पर्यटक पहुंचे। जबकि मार्च माह में 1 लाख 38 हजार देसी पर्यटक पहुंचे थे। जबकि पिछले साल के मुकाबले देसी मेहमानों की संख्या 32 हजार ज्यादा रही। वहीं विदेशियों की संख्या साढ़े 4 हजार अधिक रही।
कुल 1 लाख 23 हजार 654 पर्यटक आए लेकसिटी
पर्यटन विभाग के अनुसार अप्रेल माह में कुल 1 लाख 23 हजार 654 मेहमान आए, इनमें देसी मेहमानों की संख्या 1 लाख 16 हजार 900 रही, वहीं विदेशी मेहमानों की बात करें तो इनकी संख्या 6 हजार 754 रही। जबकि साल 2022 में अप्रेल माह में कुल 86,384 पर्यटक पहुंचे थे। इनमें देसी मेहमान 84 हजार 300 और विदेशियों की संख्या 2 हजार 84 रही थी।
इस साल अब तक आए पर्यटक
माह - देसी - विदेशी
अप्रेल - 116900 - 6754
मार्च - 138000 - 14026
फरवरी - 140400- 15378
जनवरी - 180000 - 14215
पिछले 10 सालों में अप्रेल माह में आए पर्यटक -
वर्ष - देसी - विदेशी
2022 - 84300 - 2084
2021 - 35608 - 16
32020 - 0 - 41
2019 - 51605 - 11969
2018 - 50020 - 12702
2017 - 48603 - 12109
2016 - 47520 - 10673
2015 - 45954 - 10137
2014 - 43005 - 11892
2013 - 37273 - 21246
Published on:
10 May 2023 11:28 pm
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
