26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नवरात्र-दशहरा में उदयपुर आए इतने देसी पर्यटक, अब दिवाली भी होगी पर्यटन वाली

पर्यटन विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार शहर में अक्टूबर माह में विदेशियों की संख्या 14 हजार 535 रही, दिवाली सीजन में पर्यटकों की संख्या और बढ़ने की उम्मीदें

2 min read
Google source verification
tourist1.jpg

लेकसिटी में इस साल जनवरी से ही टूरिस्ट फ्लो अच्छा रहा है। अक्टूबर माह में नवरात्र-दशहरा के दौरान भी पर्यटकों से शहर में रौनक रही। अक्टूबर में कुल 1 लाख 69 हजार 175 पर्यटक लेकसिटी आए जिसमें 1 लाख 54 हजार से अधिक देसी पर्यटक पहुंचे। वहीं, अब इस दिवाली व टूरिस्ट सीजन से भी काफी उम्मीदें की जा रही हैं।पर्यटन विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार शहर में अक्टूबर माह में विदेशियों की संख्या 14 हजार 535 रही।

7,474 पर्यटक पिछले माह से अधिक

पर्यटन विभाग के अनुसार सितंबर माह में कुल 1 लाख 61 हजार 701 देसी-विदेशी पर्यटक पहुंचे। इनमें करीब 1 लाख 53 हजार देसी पर्यटक थे। विदेशी मेहमानों की बात करें तो सितंबर में इनकी संख्या 8 हजार 701 रही। इस मुकाबले में अक्टूबर में कुल 7 हजार 474 पर्यटक अधिक रहे। वहीं, 1640 देसी पर्यटक तो 5834 विदेशी पर्यटक अधिक रहे।

यह भी पढ़ें

Dhanteras 2023 : धनतेरस पर अगर करने जा रहे हैं खरीदारी तो अपनी राशि के अनुसार करें खरीद, ये होगा फायदा

इस साल अब तक आए पर्यटक

माह - देसी - विदेशी

अक्टूबर - 154640 - 14535

सितंबर - 153000 - 8701

अगस्त - 151300 - 9267

जुलाई - 130500-5461

जून - 120450 - 2295

मई - 127000 - 6476

अप्रेल - 116900 - 6754

मार्च - 138000 - 14026

फरवरी - 140400- 15378

जनवरी - 180000 - 14215

इनका कहना ...

टूरिज्म में नए स्टार्ट अप इ बाइक, कैरावान टूरिज्म, ईको ट्रेल्स, बिजनेस टूरिज्म ने फेस्टिवल सीजन को और इंटरेस्टिंग बना दिया है। अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों का आगमन भी उत्साहित करने वाला है । पर्यटन स्थलों पर रोशनी और सांस्कृतिक कार्यक्रम से पर्यटक फेस्टिवल के रंग में शामिल हो जाएंगे।

शिखा सक्सेना, उपनिदेशक, पर्यटन विभाग

बड़ी खबरें

View All

उदयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग