2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कलक्टर साहब ऊंट पर सवार होकर निकले तो हर कोई देखता रहा गया

नजाति गौरव दिवस का आगाज सोमवार को शोभायात्रा के साथ हुआ। जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग, टीआरआई व लोक कला मंडल के तत्वावधान में शोभायात्रा निकली। प्रमुख आकर्षण का केन्द्र जिला कलक्टर ताराचंद मीणा रहे, जिन्होंने ऊंट पर सवार होकर शोभायात्रा की अगवानी की।

2 min read
Google source verification
1_2.jpg

कलक्टर को भायी ऊंट की सवारी: शोभायात्रा में ऊंट पर सवार कलक्टर मीणा। पत्रिका

उदयपुर। जनजाति गौरव दिवस का आगाज सोमवार को शोभायात्रा के साथ हुआ। जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग, टीआरआई व लोक कला मंडल के तत्वावधान में शोभायात्रा निकली। प्रमुख आकर्षण का केन्द्र जिला कलक्टर ताराचंद मीणा रहे, जिन्होंने ऊंट पर सवार होकर शोभायात्रा की अगवानी की।

कलक्टर के इस अनूठे अंदाज को देखकर शहरवासियों ने इस झलक को अपने मोबाइल में कैद करते दिखाई दिए। कलक्टर ने कलाकारों का साथ देते हुए उन्हें शोभायात्रा में प्रोत्साहित किया। टीआरआई से लोककला मंडल तक निकली इस भव्य शोभायात्रा में लोक कलाकारों ने गाजे-बाजों के साथ भाग लिया।

शोभायात्रा के समापन अवसर पर लोक कला मंडल में संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट ने लोक कलाकारों की हौसला अफजाई की और उन्हें शानदार आयोजन के लिए बधाई दी। इस दौरान भारतीय लोक कला मंडल निदेशक लईक हुसैन, टीआरआई निदेशक महेश चन्द्र जोशी, जिला खेल अधिकारी शकील हुसैन सहित बड़ी संख्या में अधिकारी और लोक कलाकार मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : बेरोजगारों को मिलेगी नौकरी: सीएम अशोक गहलोत ने किया बड़ा एलान

जनजाति लोक गीत एवं भजन संध्या का आयोजन आज: राष्ट्र के स्वतंत्रता आंदोलन में विभिन्न जनजातियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में आंदोलन के समय गाए जाने वाले गीतों तथा भजनों के संरक्षण के उद्देश्य से 15 नवंबर को सायं 6 बजे से भारतीय लोक कला मंडल में जनजाति लोक गीत एवं भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में राजस्थान के विभिन्न जनजातियों के लगभग 250 कलाकार भाग लेंगे।


यह भी पढ़ें : रेल ट्रैक उड़ाया, आतंकी गतिविधियों में मामला दर्ज

राष्ट्रीय संगोष्ठी 15-16 को
राजस्थान के जनजाति स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेने वाले विभिन्न स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान पर साहित्य संस्थान जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय प्रतापनगर उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में विशेषज्ञों एवं इतिहासकारों की सहभागिता में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन 15 व 16 नवंबर को किया जाएगा।

गौरव दिवस के उपलक्ष्य में राज्य के सभी एकलव्य मॉडल रेजीडेन्शियल स्कूल, जनजाति आवासीय विद्यालयों में संस्थान के संयुक्त तत्वाधावन में 15 से 22 नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रम यथा निबन्ध लेखन, पोस्टर बनाना, गीत.कविता, नृत्य, प्रश्नोत्तरी, देश के स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेने वाले जनजाति स्वतंत्रता सेनानियों की भागीदारी पर संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।

Story Loader