26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लेकसिटी में बिखरे राजस्थानी सिनेमा के रंग

राजस्थानी सिनेमा के लीजेंड्स की स्मृति में दिए अवॉर्ड

2 min read
Google source verification
rajfilm02.jpg

लेकसिटी में बिखरे राजस्थानी सिनेमा के रंग

उदयपुर. राजस्थानी सिनेमा के लीजेंड्स की स्मृति में गुरुवार को राजस्थानी सिनेमा से जुड़ी हस्तियों को सम्मानित किया गया। मौका था अशोका ग्रीन में आयोजित राजस्थानी सिनेमा महोत्सव का। आयोजन राजस्थान फिल्म पर्यटन प्रोत्साहन नीति के प्रचार और राजस्थानी सिनेमा को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन कला संस्कृति विभाग, राजस्थानी सिनेमा विकास संघ, हिंदुस्तान जिंक और एम स्क्वायर प्रोडक्शन एंड इवेंट्स की ओर से किया गया।

महोत्सव का उद्घाटन पूर्व सांसद रघुवीर मीणा, महाराणा प्रताप संग्रहालय के फाउंडर मोहनलाल श्रीमाली, राज्यमंत्री और श्रमिक निर्माण वेलफेयर बोर्ड के उपाध्यक्ष जगदीशराज श्रीमाली ने किया।

...

इनको मिले अवार्ड

आइएम कन्नू स्मृति उत्कृष्ट संपादन सम्मान- शैलेंद्र सिंह

धनराज दाधीच स्मृति उत्कृष्ट छायांकन सम्मान- बलजीत गोस्वामी

महेंद्र कपूर स्मृति उत्कृष्ट पार्श्व गायक सम्मान- संजय राय जादा

पंडित गौरी शंकर स्मृति उत्कृष्ट नृत्य निर्देशन सम्मान - किरण कुमार कोहली

सरिता देवी उत्कृष्ट चरित्र अभिनेत्री सम्मान- जिज्ञासा यदुवंशी

सूरज दादी स्मृति उत्कृष्ट लेखन सम्मान- राहुल वर्मा

माणक लाल जालानी स्मृति फिल्म वितरक सम्मान- शत्रुघ्न पारीक

प्राण सिकंद स्मृति उत्कृष्ट चरित्र अभिनेता सम्मान- शिवराज गुर्जर

पंडित शिवराम स्मृति उत्कृष्ट संगीत निर्देशन सम्मान- निजाम खान

श्रवण जैन स्मृति उत्कृष्ट वीडियो एल्बम निर्माण सम्मान- मनीषा सैनी

जयमाला स्मृति उत्कृष्ट नायिका सम्मान-परी शर्मा और गौरी वानखेड़े

महिपाल स्मृति उत्कृष्ट नायक सम्मान-अमिताभ तिवारी

प्रथम पदार्पण नायिका सम्मान- वणी दिनेश

मणि भाई व्यास स्मृति निर्देशक सम्मान- अमित ओझा

पंडित इंद्र स्मृति लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड- क्षितिज कुमार

फरीद साबरी स्मृति सुगम संगीत सम्मान- अमीन साबरी

जुगल परिहार स्मृति सिनेमा शोध सम्मान-एमडी सोनी

बीके आदर्श स्मृति उत्कृष्ट निर्माता सम्मान- मनोज यादव और राहुल वर्मा

जीपी कपूर स्मृति उत्कृष्ट फिल्म सम्मान- बाहुबली

तकनीकी कार्य संयोजन सम्मान-नीरज खंडेलवाल

डॉ. जगमोहन मूंदड़ा स्मृति उत्कृष्ट कला फिल्म सम्मान

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में अभिनेता राज जांगिड़, श्रवण सागर, बलवीर राठौड़, कोरियोग्राफर नटराज सैनी, एंकर डीडी गुप्ता, अभिनेत्री उषा जैन, नेहाश्री , प्रतिष्ठा ठाकुर, प्रोड्यूसर अजय तिवारी, अशोक सिंह शक्टावत सहित राजस्थानी सिनेमा से जुड़े कलाकार, फिल्म मेकर और टेक्नीशियन मौजूद रहे।

बड़ी खबरें

View All

उदयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग