scriptTwo years spent in beautifying 5 km area of Ayad | आयड़ का 5 किमी क्षेत्र संवारने में दो साल बीते, काम अब भी अधूरा | Patrika News

आयड़ का 5 किमी क्षेत्र संवारने में दो साल बीते, काम अब भी अधूरा

locationउदयपुरPublished: Oct 29, 2023 04:59:39 pm

Submitted by:

Madhusudan Sharma

आयड़ नदी सदा बहे इसके लिए बरसों से चल रहे प्रयास फाइलों से बाहर निकले लेकिन अभी काम की चाल गति नहीं पकड़ पाई है। 75 करोड़ में संवरने वाली 5 किलोमीटर नदी का यह काम एक साल ढीला हो गया है।

आयड़ का 5 किमी क्षेत्र संवारने में दो साल बीते, काम अब भी अधूरा
आयड़ का 5 किमी क्षेत्र संवारने में दो साल बीते, काम अब भी अधूरा,आयड़ का 5 किमी क्षेत्र संवारने में दो साल बीते, काम अब भी अधूरा,आयड़ का 5 किमी क्षेत्र संवारने में दो साल बीते, काम अब भी अधूरा

Ayad River Update: आयड़ नदी सदा बहे इसके लिए बरसों से चल रहे प्रयास फाइलों से बाहर निकले लेकिन अभी काम की चाल गति नहीं पकड़ पाई है। 75 करोड़ में संवरने वाली 5 किलोमीटर नदी का यह काम एक साल ढीला हो गया है। पहले एनजीटी का डंडा फिर लगातार पानी की आवक से काम रुक गया है। अब नदी में पानी को दूसरी तरह खाली कर बीच चैनल का काम चल रहा है। स्मार्ट सिटी अधिकारियों का कहना हे कि सब कुछ ठीक रहा तो फरवरी तक यह काम पूरा हो जाएगा। इस नदी को संवारने के लिए पहले 900 करोड़ का प्रोजेक्ट था, जो कम होते होते अब अब 75 करोड़ में सिमट गया है। इस बजट में पहले चरण में नदी का 5 किलोमीटर का हिस्सा संवरेगा। इस हिस्से को संवारने के लिए स्मार्ट सिटी ने पहल करते हुए इसके टेंडर भी जारी कर दिए। यह काम 8 माह में पूरा करना था लेकिन अब यह एक साल आगे खिसक गया। आयड़ नदी बेड़च की सहायक नदी है। यह बनास, चम्बल और यमुना की भी सहायक मानी जाती है। पिछोला व फतहसागर का फैलाव जल इस नदी में से होकर उदयसागर झील में गिरता है। अब तक गंदे नाले व सिवरेज गिरने से यह नदी गंदी हो गई। नदी को संवारने के लिए बरसों से प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन अब इस पर अंतिम मुहर लग पाई।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.