28 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

114 करोड़ से बदलेगा उदयपुर का रोड नेटवर्क: UDA के 39 प्रोजेक्ट से शहर-गांव कनेक्टिविटी होगी मजबूत

New Road Project: उदयपुर में 114 करोड़ रुपए की लागत से 39 सड़क परियोजनाओं के जरिए शहर और आसपास के गांवों की कनेक्टिविटी मजबूत की जाएगी।

2 min read
Google source verification
New Roads

Photo: AI

UDA 2026-27 Projects: उदयपुर शहर और उसके आसपास के गांवों की तस्वीर अब तेजी से बदलने वाली है। करीब 114 करोड़ रुपए के बजट से 39 बड़े सड़क निर्माण और सुदृढ़ीकरण कार्य प्रस्तावित किए गए हैं, जिनसे न सिर्फ शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधरेगी बल्कि पेराफेरी के गांव भी बेहतर कनेक्टिविटी से जुड़ेंगे। यह रोड नेटवर्क आने वाले समय में यातायात, व्यापार, पर्यटन और रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बनाएंगें।

मुख्य शहर के बड़े मार्ग के होंगे कायाकल्प

  • शिल्पग्राम तिराहा- टीबी हॉस्पिटल (बड़ी) रोड
  • महाकाल चौराहा- फतहसागर लिंक रोड
  • महाकाल चौराहा- रामपुरा सर्किल (सुभाष सर्किल होते हुए)
  • फतहपुरा पुलिस चौकी-रानी रोड जंक्शन
  • शोभागपुरा सर्कल- यूनिवर्सिटी 100 फीट रोड
  • आर.के. सर्कल-शोभागपुरा जंक्शन

महत्वपूर्ण संपर्क सड़क

  • एनएच-27 पर लखावली रोड
  • मेवाड़ हॉस्पिटल- 300 फीट रोड- एनएच-76 तक
  • एनएच-76 - पुरोहितों का तालाब तक
  • मादड़ी अंडरपास से काला भाटा तक

आवासीय कॉनोनी और स्कीम क्षेत्र में भी बिछेगा जाल

  • हिरण मगरी सेक्टर-9 (कम्युनिटी सेंटर से आरके पुरम अंडरपास)
  • पन्नाधाय नगर (बी, सी, डी ब्लॉक)
  • साउथ एक्सटेंशन स्कीम (ए और बी ब्लॉक)
  • सेंट्रल एरिया स्कीम (परशुराम चौराहा तक)
  • ट्रांसपोर्ट नगर, गोवर्धन विलास (80 फीट रोड)
  • अटल सर्किल के आसपास सीसी सड़क

आंतरिक सड़कें व कॉलोनियां

  • कलड़वास आवासीय योजना (द्वितीय चरण)
  • बड़गांव क्षेत्र में आंतरिक सड़कें व नालियां
  • हर्ष नगर, राताखेत कॉलोनी
  • माली कॉलोनी जंक्शन से जे.सी बॉस हॉस्टल तक

गांव और पंचायत क्षेत्र (पेराफेरी) में भी निर्माण

एकलिंगपुरा, रकमपुरा, देबारी, ढीकली व बेडवास पंचायत में सड़क निर्माण होगा। इसके अलावा नांदेश्वर तक सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है।

अन्य महत्वपूर्ण कार्य

  • ट्रांसपोर्ट नगर में पार्किंग सीसी निर्माण
  • प्रतापनगर क्षेत्र में सर्विस रोड निर्माण (डीपीआर सहित)
  • 100 फीट और 80 फीट नई सड़कें विभिन्न क्षेत्रों में
  • ट्रांसपोर्ट नगर और गोवर्धन विलास में 80 फीट सड़क निर्माण

सड़क योजना का बजट

कुल प्रस्तावित कार्य- 39
कुल बजट-114.25 करोड़
2026-27 प्रावधान: 103 करोड़
कई बड़े प्रोजेक्ट 500 लाख से 1000 लाख तक के है।

ये होगा फायदा

  1. ट्रैफिक जाम से राहत- प्रमुख चौराहों और सड़कों के चौड़ीकरण से जाम कम होगा, शहर में आवागमन तेज और सुगम होगा
  2. पर्यटन को बढ़ावा- फतहसागर, शिल्पग्राम जैसे क्षेत्रों तक बेहतर सड़कें,पर्यटकों के लिए आसान पहुंच
  3. गांवों का विकास- पंचायत क्षेत्रों में सड़कें बनने से, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार तक पहुंच आसान
  4. रियल एस्टेट को बूस्ट- नई सड़कों से जमीन और प्रॉपर्टी की वैल्यू बढ़ेगी, नए आवासीय और व्यावसायिक प्रोजेक्ट्स को गति मिलेगी
  5. समय और ईंधन की बचत- बेहतर रोड नेटवर्क से दूरी कम लगेगी,यात्रा का समय घटेगा

चुनौतियां भी कम नहीं

  • समय पर काम पूरा होना
  • निर्माण गुणवत्ता बनाए रखना
  • ट्रैफिक डायवर्जन की सही व्यवस्था

वर्ष 2026-27 के बजट में शहर और आसपास के क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क के विस्तार और सुदृढ़ीकरण के लिए 100 करोड़ रुपए से अधिक का प्रावधान किया गया है। इसके तहत करीब 39 महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट प्रस्तावित हैं, जिनमें 100 फीट रोड जैसे प्रमुख मार्गों के विकास के साथ-साथ पेराफेरी गांवों को शहर से जोड़ने वाले नए सड़क मार्ग शामिल हैं। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार होगा, ट्रैफिक का दबाव कम होगा और ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।
हेमेन्द्र नागर, यूडीए सचिव