5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Udaipur: घर से गायब युवक का शव झील के पास मिलने से फैली सनसनी, हत्या की आशंका; परिजनों का शव लेने से इनकार

उदयसागर झील के पास युवक का शव मिलने पर फैली सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका, शव नहीं लेने पर अड़े परिजन
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Anand Prakash Yadav

•

Updated: 19 Apr 2025, 11:48 AM IST

Rajasthan News: राजस्थान में उदयपुर शहर से करीब 15 किलोमीटर दूर उदयसागर झील के पास एक युवक का आज शव मिला है। झील पर पार्क के पास शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर प्रतापनगर पुलिस मौके पर पहुंची। रातभर से युवक को तलाश रहे परिजन भी सूचना मिलने पर झील पर पहुंचे। परिजनों ने परिस्थितिजन्य हालात देखकर हत्या की आशंका जताई है।

रात को घर से निकला, सुबह मृत मिला

मृतक की पहचान कुराबड़ थाना क्षेत्र के छोटा गुड़ा निवासी शंकर (34) पुत्र लोगर डांगी के रूप में की। युवक के परिवारजन रात से उसकी तलाश कर रहे थे। परिवार ने बताया कि रात को युवक के पास कोई कॉल आया था। तब वह अपनी बाइक लेकर रात करीब 8.30 बजे घर से निकल गया था। इसके बाद वह रातभर घर नहीं आया। परिजन आज तड़के वापस उसकी तलाश में जुटे। सुबह करीब 6 बजे के करीब उदयसागर के पास पहुंचे तो उसकी बाइक मिली लेकिन वह नहीं मिला।

हत्या की आशंका, शव नहीं लेने पर अड़े परिजन

परिजनों ने युवक को बाइक मिलने के बाद आसपास खोजा। जैसे ही उदयसागर झील के पास गए, पार्क के पास उसका शव पड़ा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मौके की स्थिति से ऐसा लग रहा कि उसका मर्डर किया गया है। मौके पर प्रतापनगर पुलिस और जाब्ता भी पहुंचा। वार्ड पंच घनश्याम सालवी ने बताया कि युवक के एक बेटी है। हत्या की आशंका जताते हुए परिजन शव नहीं उठाने को लेकर अड़ गए। एएसपी सिटी उमेश ओझा ने समझाइश की।

यह भी पढ़ें: राजस्थान के 5 जिलों में आज हीटवेव का अलर्ट, जानें भीषण गर्मी से कब मिलेगी राहत