5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Weather: राजस्थान के 5 जिलों में आज हीटवेव का अलर्ट, जानें भीषण गर्मी से कब मिलेगी राहत

राजस्थान में 20 अप्रेल से भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है, IMD ने विक्षोभ के असर से मौसम में बड़े बदलाव के दिए संकेत, हीटवेव से मिलेगी राहत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anand Prakash Yadav

•

Updated: 19 Apr 2025, 10:24 AM IST

Rajasthan heatwave

Heatwave: राजस्थान में हीटवेव के दौर से अगले 24 घंटे में राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में प्रदेश के मौसम में फिर से बदलाव होने वाला है जिसके असर से दो संभागों में आज 30—40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी चलने की आशंका है। दूसरी तरफ जोधपुर, कोटा और बीकानेर संभाग में आज हीटवेव चलने की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ से गर्मी से राहत की उम्मीद

हिमालय तराई क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले 24 घंटे में कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है। प्रदेश के भी उत्तर पूर्वी इलाकों में मौसम के मिजाज में बदलाव होने और तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। बीती शाम प्रदेश के श्रीगंगानगर जिले में हल्की बौछारें भी गिरी। कल से राज्य में हीटवेव से बड़ी राहत मिलने के आसार हैं।

दिन में पारा 40 डिग्री पार

राज्य के लगभग सभी जिलों में बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से पार दर्ज ​हुआ। हालांकि बीती रात विंड पैटर्न में हुए आंशिक बदलाव के कारण न्यूनतम तापमान में उतार चढ़ाव रहा। आज से जोधपुर, बीकानेर और कोटा संभाग को छोड़कर शेष भागों में दिन और रात के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना मौसम विभाग जता रहा है।

5 जिलों में गर्मी का यलो अलर्ट

सम विभाग के अनुसार आज बीकानेर, श्रीगंगानगर, कोटा, बारां और झालावाड़ जिले मेें हीटवेव चलने की आशंका है। विभाग ने इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी कर आमजन को गर्मी से सतर्क रहने की अपील भी की है।

राज्य के प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान

बीती रात राजधानी जयपुर समेत कई शहरों के तापमान में उतार चढ़ाव दर्ज हुआ। जयपुर में न्यूनतम तापमान एक डिग्री गिरकर 27.4 डिग्री रहा लेकिन तापमान अब भी सामान्य से 4.2 डिग्री अधिक रहने पर गर्मी के तेवर तीखे रहें अजमेर 26.3, बाड़मेर 25.0, बीकानेर 26.0, चूरू 25.5, जैसलमेर 24.0, जोधपुर 26.0, कोटा 26.6 और श्रीगंगानगर में 27.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें: रणथंभौर नेशनल पार्क से खुशखबर, चर्चित बाघिन टी-107 चौथी बार बनी मां