
फर्जी आईडी बनाकर युवती को किया परेशान
उदयपुर. भूपालपूरा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने केस दर्ज कराया कि एक युवक उसके नाम से फर्जी आईडी बनाकर अश्लील फोटो अपलोड करने के साथ ही आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहा है। पुलिस ने युवक के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।पुलिस ने बताया कि कुम्हारों का भट्टा निवासी युवती ने मामला दर्ज करवाया कि सागर सोनी या सागर प्रजापत नामक व्यक्ति उसके व्हाट्सएप पर कॉल करके अश्लील बाते करता है। विरोध किया तो पता चला कि आरोपी ने उसके नाम की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर आपत्तिजनक फोटो अपलोड किए। पुलिस ने केस दर्ज किया है।
युवतियों के नाम से फर्जी आईडी बनाकर आपत्तिजनक कंटेंट अपलोड करने के इस तरह के मामले पहले भी प्रकाश में आ चुके हैं। पूर्व में सुखेर और प्रतापनगर थाने में इस तरह के केस दर्ज किए गए थे। जिनमें युवती व महिला के नाम से फेसबुक, इंस्टाग्राम पर आईडी बनाकर अशोभनीय कंटेंट अपलोड किया गया था। दोनों ही मामलों में पुलिस जांच कर रही है।
Published on:
09 Aug 2021 03:55 pm
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
