19 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सलूंबर जिला घो​षित होने के बाद मुख्यमंत्री गहलोत कल पहली बार आएंगे

उदयपुर जिले के प्रभारी मंत्री रामलाल जाट ने लिया तैयारियों का जायजा

2 min read
Google source verification
सलूंबर जिला घो​षित होने के बाद मुख्यमंत्री गहलोत कल पहली बार आएंगे

सलूंबर जिला घो​षित होने के बाद मुख्यमंत्री गहलोत कल पहली बार आएंगे

सलूंबर. उदयपुर. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के 26 जून को सलूंबर दौरे की तैयारी को लेकर प्रभारी मंत्री रामलाल जाट शनिवार शाम को सलूंबर पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया।

सलूंबर जिले की घोषणा के बाद मुख्यमंत्री के सलूंबर दौरे को लेकर शनिवार को प्रभारी मंत्री रामलाल जाट डाक बंगले से पूर्व सांसद एवं कांग्रेस स्टेरिंग कमेटी सदस्य रघुवीर सिंह मीणा के साथ राजकीय हाडा रानी महाविद्यालय खेल मैदान में बन रहे हेलीपैड स्थल, महाविद्यालय के बालिका छात्रावास भवन जहां अस्थाई कलेक्ट्री एवं मिनी सचिवालय तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के मैदान मैं तैयार हो रहे सभा स्थल का निरीक्षण किया तथा राजकीय कार्यालय के लिए परियोजनार्थ भूमि की वस्तुस्थिति को जाना और स्थाई राजकीय भवन को लेकर चर्चा करते हुए एक ही स्थान पर मिनी सचिवालय के रूप में सभी कार्यालय स्थापित करने पर चर्चा की। कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री के दौरे पर हो रही धन्यवाद सभा में अधिक से अधिक संख्या में आमजन को आमंत्रित करने एवं ऐतिहासिक आयोजन बनाने का आह्वान किया। सभा के बाद जिला कलक्टर ताराचंद मीणा, आईपीएस विशेषाधिकारी अरशद अली, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता भानु प्रताप दायमा, डीएसपी डूंगरसिंह चुंडावत, थानाधिकारी लीलाधर मालवीय, तहसीलदार रामप्रसाद सहित सभी प्रशासनिक अधिकारियों के साथ तैयारी को लेकर जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री रामलाल जाट के साथ पूर्व सांसद एवं कांग्रेस स्टेरिंग कमेटी सदस्य मीणा, देहात जिलाध्यक्ष लाल सिंह झाला, पीसीसी सदस्य परमानंद मेहता, नगर पालिका चेयरमैन प्रद्युमन कोडिया, सलूंबर प्रधान गंगा देवी मीणा, पालिका उपाध्यक्ष अब्दुल रऊफ खान , कांग्रेस नगर अध्यक्ष सुनील सेवक, ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह धारोद , पूर्व नगर अध्यक्ष लक्ष्मीकांत शर्मा, सराडा प्रधान बसंती देवी मीणा, जयसमंद प्रधान गंगा राम मीणा, झल्लारा प्रधान धुलीराम मीणा, ब्लॉक अध्यक्ष मनोज उपाध्याय आदि मौजूद थे।
मंत्री ने किया हाडी रानी को नमन- प्रभारी मंत्री ने सभा स्थल पर पहुंचकर हाडी रानी को नमन किया तथा सभा स्थल की मिट्टी से तिलक लगाया। प्रभारी मंत्री के अनुसार मुख्यमंत्री दौरे के दौरान अस्थाई कलक्ट्रेट मिनी सचिवालय का फिलहाल उद्घाटन करने का कोई कार्यक्रम तय नहीं है। मंत्री ने कलक्ट्रेट मिनी सचिवालय के खेल मैदान एवं आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाने के अधिकारियों को निर्देश दिए।