19 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कानोड थाने का किया घेराव, पुलिस व प्रदर्शनकारियों में धक्का मुक्की

कांग्रेस पार्षद पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

2 min read
Google source verification
कानोड थाने का किया घेराव, पुलिस व प्रदर्शनकारियों में धक्का मुक्की

कानोड थाने का किया घेराव, पुलिस व प्रदर्शनकारियों में धक्का मुक्की

कानोड़ (उदयपुर) . नगर में रविवार को सर्व हिन्दू समाज के बैनर तले कांग्रेस पार्षद सोनिया बागवान के पति अल्ताफ बागवान के विरुद्ध कठोर कार्रवाई नहीं करने के विरोध में पुलिस थाने का घेराव किया गया। प्रात: 11 बजे से महाराणा प्रताप चौराहे पर लोग जुटना शुरू हुए। महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण के बाद बैंडबाजों के साथ सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने सरकार व विधायक सहित पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बैरिकेडिंग तोड़कर थाने में घुसने का प्रयास किया तो दोनों के बीच धक्का मुक्की हो गई। जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने समझाइश कर मामला शांत किया। प्रदर्शनकारी थाने के सामने ही बैठ गए और देर तक नारेबाजी कर पार्षद पति के खिलाफ कठोर कार्रवाई के लिए तहसीलदार मोबिन मोहम्मद को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। साथ ही 11 लाख के फर्जी बिलों को सार्वजनिक करने की बात कही। शनिवार सायं सर्वसमाज ने पुलिस थाने के घेराव की चेतावनी दी थी, जिसके बाद पुलिस ने आनन-फानन में पार्षद पति अल्ताफ बागवान को गिरफ्तार कर रविवार को पुलिस थाने सहित कई जगह पुलिस बल तैनात कर दिया। मौके पर भींडर थानाधिकारी पुनाराम गुर्जर, कानोड़ थानाधिकारी मनीष खोईवाल के साथ वल्लभनगर व खेरोदा थाने का जाप्ता भी तैनात रहा। प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग सेना सहित संगठनों के पदाधिकारियों ने भी हिस्सा लिया।

बोले वक्ता - समाज पर आंच नहीं आने देंगेप्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए वल्लभनगर भाजपा प्रभारी हिम्मत सिंह झाला ने कहा कि दलित भाई-बहनों पर अत्याचार सहन नहीं किया जाएगा। प्रशासन को चेताया कि अराजक तत्वों के खिलाफ धाराओं में कमी रखी तो उग्र आंदोलन करेंगे। इस दौरान पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनिल शर्मा, भाजपा नेता गिरधारी लाल सोनी, दिनेश जोशी, हीरालाल पंड्या आदी ने संबोधित किया। संचालन भंवर लाल शर्मा ने किया।

यह है मामलागत २८ जुलाई की रात को कांग्रेस पार्षद सोनिया बागवान के पति अल्ताफ बागवान ने ११ लाख के फर्जी बिलों पर हस्ताक्षर नहीं करने पर नरेगा कनिष्ठ तकनीकी सहायक जयराम मीणा को घर बुलाकर मारपीट की थी। मीणा ने रात को ही थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया। जिसके दूसरे दिन पार्षद पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर नरेगा मजदूरों सहित लोगों ने प्रदर्शन किया। पार्षद पति पर फर्जी बिलों पर हस्ताक्षर से मना करने पर जातिगत गालियां देने, सरकारी दस्तावेज छीनकर मारपीट करने की रिपोर्ट दी थी। पार्षद पति अल्ताफ पूर्व में भी कई मामलों में आरोपी रहा है।