29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सार्वजनिक शौचालय बनाने का विरोध

बैरंग लौटे जेसीबी व जनप्रतिनिधि

2 min read
Google source verification
सार्वजनिक शौचालय बनाने का विरोध

सार्वजनिक शौचालय बनाने का विरोध

उदयपुर. गोगुंदा.सायरा बस स्टैण्ड के समीप स्थित रास्ते की जमीन को समतलीकरण करवाने पहुंचे जेसीबी सहित ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों को ग्रामीणों के विरोध के चलते बैरंग लौटना पड़ा। दरअसल बस स्टैण्ड के समीप जमीन रास्ते के नाम पर दर्ज है। ग्राम पंचायत इस जमीन पर सार्वजनिक शौचालय बनवाना चाहती है। बुधवार को सरपंच सुरमाराम गरासिया, उपसरपंच भैरू सिंह राव, वार्ड पंच गणेश लाल जैन सहित जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और जेसीबी से रास्ते की जमीन पर पड़ी मिट्टी को हटवाकर भूमि समतलीकरण करना चाहा तभी जीवन सिंह दसाना, अम्बा सिंह, नरपत सिंह व दिनेश खटीक सहित कई लोग मौके पर पहुंचे और रास्ते की जमीन पर जेसीबी चलाने का कड़ा विरोध किया। उन्होंने सरपंच व जनप्रतिनिधियों से साफ कहा कि वे रास्ते की जमीन पर शौचालय नहीं बनाने देंगे। उन्होंने कहा कि बस स्टैण्ड पर बने शौचालय की तो समय पर सफाई तक नहीं हो पा रही है और राजनीतिक द्वेषता रखते हुए उनके खेतों पर जाने के रास्ते को बंद करने की नीयत से रास्ते की जमीन पर शौचालय बनाने का प्रयास कर रहे है। इस संबंध में आरआई दिलीप चौधरी ने बताया कि आराजी नं 4302 की जमीन रास्ते की है, वहां निर्माण नहीं करवाया जा सकता है।

...........................

बैठक में अधिकारियों के नहीं आने पर जताई नाराजगी
धरियावद पंचायत समिति की साधारण सभा की बैठक संपन्न

धरियावद. पंचायत समिति सभागार में गुरुवार को पंचायत समिति की साधारण सभा की बैठक प्रधान हकरी देवी मीणा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मौजूद प्रतिनिधियों, सदन सदस्यों ने क्षेत्र में खस्ता हाल सड़कों, बिजली कटौती आदि मुद्दे एक स्वर में उठाए। बैठक में अधिकांश विभागों के विभागीय अधिकारी की जगह उनके प्रतिनिधि उपस्थित होने पर सदन सदस्यों ने नाराजगी जताई। सदस्यों की नाराजगी को प्रधान हकरी देवी मीणा ने गंभीरता से लेते हुए सदन बैठक में मौजूद कुछ विभागीय अधिकारियों प्रतिनिधि को सख्त रूप से सदन बैठक में अपने प्रतिनिधियों को न भेजकर स्वयं उपस्थित होने के निर्देश दिए तथा आगामी बैठक में उक्त निर्देशों की पालना करने को कहा।