11 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

परिजनों ने जताया आक्रोश, पोस्टमार्टम से किया इनकार, समझाइश पर माने

सुसराल में युवक का शव पेड से लटका मिला परिजनों ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप

2 min read
Google source verification
परिजनों ने जताया आक्रोश, पोस्टमार्टम से किया इनकार, समझाइश पर माने

परिजनों ने जताया आक्रोश, पोस्टमार्टम से किया इनकार, समझाइश पर माने

उदयपुर .परसाद. परसाद थानांतर्गत चणावदा के कडालाफला में शुक्रवार सुबह पेड पर लटका शव मिलने से सनसनी फैल गई । मृतक के परिजनों व रिश्तेदारों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए आक्रोश जताया व पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया। समझाइश के बाद शाम को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया ।

जानकारी के अनुसार चणावदा के कडाला फला में पहाडी जंगल में पेड पर फंदे से शव लटका हुआ था। सूचना मिलने पर घटना स्थल पर लोगों की भीड जमा हो गई । मृतक की पहचान गिर्वा तहसील के लेनबारा ,सेरा खाकरापानी फला निवासी लक्ष्मण (30) पुत्र रामा मीणा के रुप में हुई । थानाधिकारी मुकेशचन्द्र ने घटना स्थल निरीक्षण कर मृतक के परिजनों को सूचना दी । मृतक के परिजन व रिश्तेदारों ने ससुराल पक्ष पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाते हुए आक्रोश जताया व पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया ।
करीब तीन घंटे दोनोंं पक्षों के बीच समझाइश व पुलिस के निष्पक्ष व कडी कार्रवाई के आश्वासन के बाद शव को परसाद मोर्चरी ले जाया गया, जहां देर शाम पोस्टमार्टम करवाकर अन्तिम संस्कार के लिए सौंपा गया ।

बताया कि मृतक लक्ष्मण की छोटी बहन दीतू की शादी कडालाफला में ही हुई है, वहीं लक्ष्मण भी करीब छह वर्ष पहले लालु मीणा की बेटी रोनकी को नाते ले गया है । करीब छह महिने पहले रोनकी सेरा से पीहर कडालाफला आई लेकिन फिर वापस नही आई, जो तब से पिता लालु के घर ही रह रही है ।
आरोप है कि मृतक की बहन दीतली पत्नी अम्बालाल मीणा के साथ पांच दिन पहले मृतक के ससुर अम्बालाल ने मारपीट कर दी, जिसको लेकर दीतली ने लक्ष्मण को बुलाया था । मृतक लक्ष्मण राजसमंद जिले के केलवा में मजदूरी करता है, जहां से चार दिन पहले चणावदा पहूंचा। इसके बाद से बहन के घर ही रूका हुआ था । दीतली और लालु के बीच हुई मारपीट को लेकर गुरूवार शाम को सुलह के लिए गांव के पंच भी इकट्ठा हुए थे । जहां लक्ष्मण को भी बुलाया था जिसके बाद सुबह शव लटकता मिला था ।

मृतक के भाई विरमा पुत्र रामा मीणा की रिपोर्ट पर पुलिस ने शव का परसाद मोर्चरी में पीएम करवाकर परिजनों को सौंप दिया, वहीं मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है ।
इधर, सेरा के लोग घटना की सूचना पर चणावदा जा रहे थे तभी रास्ते में मृतक के ससुर लालु से सामना हो गया, जहां लोगों ने उसे आवेश में आकर मारपीट कर दी, जिससे उसे काफी चोटे आई, पुलिस ने उसे अस्पताल में में भर्ती करवाया ।

समझाइश के दौरान पूर्व सरपंच लेनबारा महेश कटारा, उपसरपंच कालू, खातू राम, नानू राम, वहीं चणावदा सरपंच चुन्नी लाल मीणा, भेरूलाल मीणा, सूरजमल मीणा, मुकेश मीणा, गोपाल खराडी, हीरालाल, वार्ड पंच सहित बडी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।