
Watch : उदयपुर संभाग की पहली महिला आईजी ने संभाला पदभार, महिला सुरक्षा को लेकर कही ये बड़ी बात..
उदयपुर. संभाग की पहली महिला आईजी बिनीता ठाकुर ig binita thakur ने सोमवार को पदभार ग्रहण करते हुए कहा कि महिलाएं अगर सुरक्षित हैं तो माहौल अच्छा है। वे खुद एक महिला है, ऐसे में कोई महिला निसंकोच होकर अपनी समस्या बताएंगी तो उसकी पूरी मदद की जाएगी।
आईजी ने कहा कि पुलिस मुख्यालय udaipur Police से प्राप्त निर्देशों की पालना उनका मुख्य ध्येय होगा। संगठित अपराधों की रोकथाम व महिला अपराध रोकने पर काम होगा। उन्होंने कहा कि उदयपुर संभाग अन्य संभाग से अलग होकर आदिवासी बहुल इलाका है। यहां पर पहले देखा जाएगा कि यहां किस तरह की समस्या है, उसके अनुसार काम कर उनकी पूरी मदद की जाएगी। पुलिस मुख्यालय की प्राथमिकता में शामिल महिलाएं व कमजोर वर्ग पर पूरा फोकस होकर आमजन को सुरक्षित किया जाएगा। ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामलों पर उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी परन्तु पुलिसकर्मियों को विशेष ट्रेनिंग देकर उनकी धरपकड़ करवाई जाएगी। उदयपुर Udaipur पर्यटन सिटी होने के कारण पर्यटकों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
Published on:
09 Jul 2019 02:57 pm
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
