27 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO : गुलाब बाग में सुबह और शाम को धधकी आग

- साइंस कॉलेज में कचरे में लगी आग
less than 1 minute read
Google source verification
udaipur

VIDEO : गुलाब बाग में सुबह और शाम को धधकी आग

धीरेंद्र् जोशी/उदयपुर. गुलाब बाग में शनिवार सुबह सूखी पत्तीयों में आग लग गई। आसपास के लोगों ने इसे काबू करने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं होने पर दमकल को बुलाया गया। दोपहर तक आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन शाम को एक बार पुन: पेड़ों ने आग पकड़ ली। इधर साइंस कॉलेज में सूखी पत्तीयों और कचरे ने आग पकड़ ली जिसे दमकल ने बुझाया।
जानकारी के अनुसार गुलाब बाग स्थित वेलफेयर सेंटर के नजदीक शनिवार सुबह करीब 11.30 बजे सूखी झाडि़यों, पत्तीयों में आग लग गई। जलदाय विभाग के कर्मचारियों और व्यापारियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन यह तेजी से बढऩे लगी। एेसे में दमकल को फोन किया गया। दमकल के वाहन मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। शाम करीब 6 बजे एक पेड़ में पुन: आग लग गई। इसे बुझाने के लिए मीरा कला मंदिर स्थित दमकल कार्यालय से गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

इधर शाम को साइंस कॉलेज परिसर में कचरे और सूखी पत्तीयों ने आग पकड़ ली। इस पर दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।