3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video : श्रीनाथजी मंदिर घसियार में हुआ नाव मनोरथ

- शाम को भोग आरती में हुए मनोरथ के दर्शन

less than 1 minute read
Google source verification
Video : श्रीनाथजी मंदिर घसियार में हुआ नाव मनोरथ

Video : श्रीनाथजी मंदिर घसियार में हुआ नाव मनोरथ

उदयपुर. शहर से करीब 15 किलोमीटर दूर घसियार स्थित श्रीनाथजी मंदिर में मंगलवार शाम को नाव मनोरथ के दर्शन हुए। मनोरथ के दर्शन करने के दौरान श्रद्धालुओं ने ठाकुरजी के जयकारे लगाए। इससे वातावरण धर्ममयी हो गया।
इस दौरान आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही नाथद्वारा और उदयपुर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे।

मंदिर अधिकारी कैलाश पुरोहित ने बताया कि नाव मनोरथ के दर्शन शाम 6 बजे भोग आरती में हुए। इस दौरान डोल तिबारी को सुंदर फूलों से सजाया गया। डोल तिबारी में यमुनाजी के भाव से जल भरा गया। जिसमें इत्र, मोगरा और गुलाब जल पधरा कर सुगंधित किया गया। ठाकुरजी श्री मदन मोहन लालजी को नौका विहार कराया गया। ठाकुरजी को मनोरथ के विशेष श्रृंगार और भोग धराए गए। दर्शन के बाद जल छोड़ा गया। इस जल में श्रद्धालु वैष्णवजनों ने भीगकर जल क्रीड़ा की। इस दौरान भी उल्लास के साथ भगवान के जयकारें लगाए जा रहे थे।