9 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

पार्श्वनाथ पंच कल्याणक पूजा विधान सम्पन्न

- परमात्मा भक्ति के स्वरूप पंच कल्याणक पूजा का विधान हुआ

less than 1 minute read
Google source verification
पार्श्वनाथ पंच कल्याणक पूजा विधान सम्पन्न

पार्श्वनाथ पंच कल्याणक पूजा विधान सम्पन्न

उदयपुर. श्री जैन श्वेताम्बर महासभा की ओर से आयड़ तीर्थ पर साध्वी प्रफुल्लप्रभा एवं वैराग्यपूर्णा के सानिध्य में चल रहे पंचाह्निका महोत्सव के दूसरे दिन पार्श्वनाथ पंचकल्याणक पूजा विधान हुआ।

महामंत्री कुलदीप नाहर ने बताया कि सुबह चन्द्र सिंह-उषा बोल्या की ओर से पार्श्वनाथ पंच कल्याणक पूजा, जन्म कल्याणक, च्यवन कल्याणक, दीक्षा कल्याणक, केवल ज्ञान कल्याणक एवं निर्वाण यानि मोक्ष कल्याणक विधान का आयोजन किया गया। उसके बाद दोनों साध्वियों के सानिध्य में आरती, मंगल दीपक, सुबह सर्व औषधी से महाअभिषेक एवं अष्ट प्रकार की पूजा-अर्चना की गई।अध्यक्ष तेजसिंह बोल्या ने बताया कि विशेष महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रवचनों की श्रृंखला में साध्वी प्रफुल्लप्रभा व वैराग्यपूर्णा ने बताया कि पंच कल्याणक यानि तीर्थंकर परमात्मा के ये पांचों कल्याणक होते है। जिन कल्याणकों को देव-देवी, नर-नारी सभी जन महान महोत्सव पूर्वक मनाते हैं। ऐसे जिन प्रतिमा के दर्शन पूजन-भक्ति करने से दर्शन विशुद्धि होती है और परमात्मा के गुणों का भी बड़ी आसानी से चिंतन होता है।

संयोजक अशोक जैन ने बताया कि तीर्थ पर पंचान्ह्विका महोत्सव के तहत विविध धार्मिक आयोजन और विशेष प्रवचन हो रहे हैं।