27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Udaipur News: ऑनलाइन एजेंसी से हायर करी नेपाली नौकरानी ने कर दिया ऐसा काम, पुलिस भी हैरान

नेपाली नौकरानी को ऑनलाइन एजेंसी के माध्यम से हायर किया गया था। लूट की इस वारदात की भनक लगने के साथ ही एजेंसी से जुड़े कर्मचारी और अधिकारी फरार हो गए हैं। इससे भी पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने में परेशानी हो रही है।
2 min read
Google source verification

उदयपुर के मॉडर्न कॉलोनी में एक उद्यमी परिवार को नौकरानी द्वारा खाने में नशीला पदार्थ खिलाकर साथियों के साथ लूट की वारदात को अंजाम देने के मामले में पुलिस की टीमों को 10 दिन बाद भी सफलता हाथ नहीं लगी है। जैसे-जैसे टीमों को सुराग हाथ लग रहे हैं, जांच का दायरा और लोकेशन भी उसी तरफ की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार नेपाली नौकरानी को ऑनलाइन एजेंसी के माध्यम से हायर किया गया था। लूट की इस वारदात की भनक लगने के साथ ही एजेंसी से जुड़े कर्मचारी और अधिकारी फरार हो गए हैं। इससे भी पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। पुलिस की चार टीमें प्रदेश के साथ ही अन्य प्रदेशों में भी आरोपियों की तलाश कर रही है। इन टीमों को आरोपियों से संपर्क में आए कई लोगों का पता चला है। उनसे भी पूछताछ की जा रही है। इसी के आधार पर आरोपियों को पकड़ने के लिए अलग-अलग जगहों पर दबिशें भी दी जा रही है।

यह भी पढ़ें : पढ़ाई करने के लिए मां ने लगाई फटकार तो घर छोड़ कर चली गई बेटी, फिर इस हाल में मिली

इधर उदयपुर में भी विभिन्न टीमें इस वारदात में शामिल नौकरानी और उसके चार मित्रों की लोकेशन के बारे में जानकारी जुटा रही है। साइबर एक्सपर्ट की टीम आरोपियों की लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास कर रही है। एएसपी उमेश ओझा ने बताया कि टीमों ने कई सुरागों को सिलसिले वार जोड़ लिया है। टीमें अलग-अलग जगहों के साथ ही कुछ नई जगह पर भी गई है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : पति शराब पीकर करता था पिटाई, 8 महीने गर्भवती पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत, 4 साल पहले हुई थी शादी

यह था मामला

न्यू मॉडर्न कॉम्प्लेक्स निवासी उद्यमी संजीव गांधी ने एक माह पहले नेपाल निवासी करिश्मा नाम की नौकरानी को रखा था। 8 जुलाई की रात को उसने गांधी परिवार के खाने में नशीला पदार्थ मिला कर बेहोश कर दिया। इसके बाद अपने 4 साथियों को बुलाकर घर से 22.50 लाख के जेवर और नकदी लूट ली थी। घर के चारों सदस्यों के हाथ-पैर बांध दिए और मुंह पर पट्टी बांध दी थी।