28 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video…नीमच माता के समीप खंडहर में घुसा पैंथर

- रेस्क्यू करते समय वन कर्मियों पर लपका और पहाड़ी पर भाग गया

less than 1 minute read
Google source verification
Video...नीमच माता के समीप खंडहर में घुसा पैंथर

Video...नीमच माता के समीप खंडहर में घुसा पैंथर

उदयपुर. नीमच माता की पहाड़ियों के नजदीक देवाली क्षेत्र में मौजूद एक खंडहर में पैंथर घुस गया। इसकी सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम रेस्क्यू की तैयारी कर रही थी, इसी दौरान पैंथर वन कर्मी पर लपका और मौके से भाग कर नीमच माता की पहाड़ियों के वन क्षेत्र में ओझल हो गया।

जानकारी के अनुसार सुबह 8:00 बजे के करीब वन विभाग को सूचना मिली कि देवाली क्षेत्र में स्थित एक खंडहर में पैंथर घुस गया। इस पर वन विभाग के अधिकारी और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम खंडहर के आसपास के खाली भूखंड पर आड लगाकर आवाजाही बंद की। वहीं अंदर मौजूद खंडहरनुमा एक छोटे से कमरे में दुबके पैंथर को रोकने के लिए आड लगाने की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान पैंथर निकला और वनकर्मी पर लपका। पैंथर के हमले से बचने के लिए वन कर्मी थोड़ा सा साइड में हुआ और पैंथर भाग कर पास ही मौजूद नीमच माता की पहाड़ी पर चढ़ गया। ऐसे में वनकर्मियों को करीब 2 घंटे की रेस्क्यू के बावजूद निराशा हाथ लगी।

पैंथर के मौके से भगाने के बाद भी वन विभाग की टीम आसपास के क्षेत्र में सर्च कर रही है।