scriptएक पखवाड़े में पांच बार दिखा तेंदुआ | udaipur panther, tendua | Patrika News
उदयपुर

एक पखवाड़े में पांच बार दिखा तेंदुआ

एक पखवाड़े में पांच बार दिखा तेंदुआ
पागड़ा घाटी पर पैंथर

उदयपुरNov 02, 2019 / 11:21 am

प्रमोद कुमार सोनी

एक पखवाड़े में पांच बार दिखा तेंदुआ

एक पखवाड़े में पांच बार दिखा तेंदुआ

उदयपुर. दूधतलाई से सीसारमा मार्ग पर जलबुर्ज के आगे पागड़ा घाटी पर शुक्रवार को सुबह व शाम पैंथर शावक देखा गया। यह पैंथर शावक पंद्रह दिन में चार से पांच बार देखा गया। पैंथर शावक लोगों के आने- जाने पर भी घबराता नही है एवं किसी भी राहगीर पर हमला नही किया हैं। प्रत्यक्षदशियों ने बताया कि पैंथर शावक को कई बार पहाड़ी पर बनी ओदी पर बैठे देखा गया। गत कुछ वर्षों से सीसारमा की ओर जाने वाले इस मार्ग का उपयोग बढ़ गया है। इस मार्ग पर पर्यटन क्षेत्र जलबुर्ज मंदिर, जंगल सफारी पार्क, गोल्डन पार्क,खास ओदी, आई लव उदयपुर पार्क आदि जगह है। यहां पर्यटकों की चहल- कदमी रहती है। एेसे में यहां पैंथर की आवाजाही से भय व्याप्त है।सीतामाता मंदिर के पुजारी अनिल वैष्णव ने बताया कि शुक्रवार शाम को करीब ४.३० शहर से मंदिर जाते समय रास्ते में देखा। उन्होंने बताया कि पंद्रह दिन में करीब पांच बार पैंथर दिखाई दिया। शुक्रवार को भी उनकी गाड़ी के आगे करीब २० से ३० मीटर के करीब दौड़ा। इस दौरान उन्होंने गाडी धीरे कर दी। सामने से पर्यटक की कार आने से पैंथर शावक पास ही पहाड़ी की दीवार पर चढ़ गया। उन्होंने बताया कि सुबह भी पैंथर शावक को सीतामाता मंदिर के पास रहने वाले ख्यालीलाल ने भी देखा। करीब सुबह १० बजे उन्होंने इस शावक को पगड़ा घाटी पर ही देखा था। वैष्णव ने बताया कि इस शावक को उन्होंने कई बार देखा है। उन्होंने बताया की कुछ दिन पहले उन्होंने मंदिर के समीप पैंथर को भी देखाराहगीरों के लिए कौतूहल बनापर्यटक व राहगीरों के लिए पैंथर शावक कोतुहल बना हुआ है। कई लोगों ने पैथर शावक को इस जगह घूमते हुए देखा। सुबह शाम भ्रमण पर जाने वाले लोगों के लिए भी कौतूहल बना हुआ है।मोबाइल में कैद की तस्वीरेंइस रास्ते से गुजरने वाले लोगों व पर्यटकों ने सुबह व शाम को पैंथर को रोड पर दिखाई देने पर मोबाइल में कई पर्यटकों ने फोटो खींची।लोगों से नही डरताप्रत्यक्षदशियों ने बताया कि इस पैंथर शावक को चार- पांच बार यहा पर देखा गया। यह शावक लोगों को देखकर भागता नहीं है। एकाएक अपनी जगह पर बैठा रहता है। कई बार दीवार पर तो कई बार पहाड़ी पर बनी ओदी पर देखा गया है।

Home / Udaipur / एक पखवाड़े में पांच बार दिखा तेंदुआ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो