5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धमकी के बाद बढ़ाई हार्दिक पटेल की सुरक्षा, 4 सशस्त्रधारी जवान तैनात

शीघ्र ही उसे मिल सकते हैं दो निजी गार्ड
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Madhulika Singh

•

Updated: 18 Oct 2016, 12:44 PM IST

hardik patel

hardik patel

पटेल-पाटीदार आरक्षण के राष्ट्रीय संयोजक हार्दिक पटेल को मोबाइल पर धमकी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा बढ़ा दी। हार्दिक के नाकोड़ा नगर स्थित अस्थाई निवास पर तैनात चार जवानों को एसएलआर गन दी गई है। घूमने के दौरान उसे निजी सशस्त्रधारी गार्ड भी मुहैया करवाने की तैयारी की जा रही है।

गत 13 अक्टूबर को हार्दिक पटेल को अज्ञात मोबाइल से किसी ने आरक्षण आंदोलन से हटने, उसे व परिवार को उठा ले जाने संबंधी धमकी दी थी। हार्दिक ने इस संबंध में प्रतापनगर थाने में अलग से मामला दर्ज करवाया। आरोपित ने हार्दिक को मोबाइल पर मैसेज भी किया था। इसके बाद हार्दिक के समर्थकों ने पुलिस अधीक्षक से भेंटकर सुरक्षा बढ़ाने की मांग की।

हार्दिक पटेल ने अरविंद केजरीवाल को लिखा खत, पाटीदार समाज की आवाज दिल्ली में भी बुलंद करने की मांग

टीम में एएसआई और हैडकांस्टेबल

मौके पर वर्तमान में एक एएसआई, एक हेडकांस्टेबल तथा चार कांस्टेबल तैनात हैं। एसपी ने कांस्टेबल को राइफल थमाने के आदेश देते हुए उसकी सुरक्षा बढ़ाई है। समर्थकों ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश पर हार्दिक 24 घंटे पूर्व पुलिस को सूचना देकर उदयपुर में अलग-अलग जगह घूमने जाता है। समर्थकों को अंदेशा है कि भीड़ के बीच कोई भी अप्रिय वारदात कर सकता है। इस कारण हार्दिक को दो निजी सशस्त्र गार्ड भी मुहैया करवाया जाए। पुलिस अधीक्षक ने इस संबंध में फिलहाल आदेश जारी नहीं किया, लेकिन इसकी तैयारी की जा रही है।