5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Watch : अब रेलवे स्टेशन पर मिलेगी कुल्हड़ में चाय

- जल्द होगी आदेशों की पालना

less than 1 minute read
Google source verification
अब रेलवे स्टेशन पर मिलेगी कुल्हड़ में चाय

अब रेलवे स्टेशन पर मिलेगी कुल्हड़ में चाय

धीरेंद्र्र्र्र् कुमार जाेशी/उदयपुर. शहर के रेलवे स्टेशन पर जल्द ही चार, कॉफी, लस्सी आदि पेय पदार्थ कुल्हड़ में मिलेंगे। इसको लेकर एक बार फिर रेलवे के अधिकारियों ने सर्कुलर जारी किया है। ऐसे में स्थानीय अधिकारी भी इस सर्कुलर की पालना की तैयारी कर रहे हैं।

देश के करीब 400 रेलवे स्टेशनों पर मौजूद स्टालों में पेय पदार्थों के लिए कुल्हड़ का उपयोग किया जा रहा है। इस कड़ी में उदयपुर स्टेशन की खानपान इकाईयों को भी पेय पदार्थ, कुल्हड़, कांच के ग्लास और प्लेट में ही देने है। लेकिन उदयपुर रेलवे स्टेशन पर अब तक कुल्हड़ का उपयोग शुरू नहीं हो पाया है। इस संबंध में गत दिनों वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, उत्तर-पश्चिम रेलवे ने पत्र लिखकर प्रदेश के 8 स्टेशनों पर जल्द ही इस व्यवस्था को लागू करने के निर्देश दिए थे। ऐसे में अब उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर भी कुल्हड़ में पेय पदार्थ देने की तैयारी की जा रही है।

इन स्टेशनों के जारी हुए निर्देश

उत्तर-पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने करीब दो माह पूर्व अजमेर, आबूरोड, पिंडवाड़ा (सिरोही रोड), उदयपुर सिटी के अधिकारियों को अपने-अपने स्टेशनों पर कुल्हड़ में चाय और पेय पदार्थ देने के निर्देश दिए हैं।
निर्देशों की पालना के साथ ही अनुपालना रिपोर्ट कार्यालय को भेजने को भी कहा है।

वर्सन...
रेलवे स्टेशन पर अब तक कुल्हड़ में चाय नहीं मिल रही है। इस संबंध में आदेश मिले हैं। व्यापारियों के साथ बैठक कर जल्द ही आदेशों की अनुपालना की जाएगी।

- मुकेश श्रीवास्तव, क्षेत्रीय प्रबंधक, रेलवे, उदयपुर।