24 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूर्ण समन्वय के साथ हो पारदर्शी, स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव : कलक्टर

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Google source verification
meeting

पूर्ण समन्वय के साथ हो पारदर्शी, स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव : कलक्टर

धीरेंद्र जोशी/उदयपुर. आगामी विधानसभा चुनाव 2018 के मद्देनजर जिला निर्वाचन विभाग की ओर से विभिन्न विभागों को सौंपे गए दायित्वों के भलीभांति निर्वहन एवं आपसी समन्वय के साथ चुनाव प्रक्रिया पूर्ण करवाने को लेकर जिले के सभी अधिकारियों की बैठक शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) बिष्णुचरण मल्लिक की अध्यक्षता में हुई। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम प्रशासन चांदमल वर्मा तथा एडीएम सिटी संजय कुमार सहित जिले के समस्त अधिकारी मौजूद रहे।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदत्त दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए समस्त डीएलओ को पूर्ण समन्वय स्थापित करते हुए पारदर्शी, स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव करवाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने इसके लिए गठित प्रकोष्ठ एवं विभागों को सौंपे गए दायित्वों का पूर्ण पादर्शिता एवं समयबद्धता के साथ निर्वहन करते हुए अपेक्षित सहयोग की बात कही।

पोस्टर लगाने से पहले लेनी होगी लिखित सहमति
बैठक में आचार संहिता एवं व्यय प्रकोष्ठ प्रभारी केपीसिंह ने प्रजेन्टेशन के माध्यम से आचार संहिता के विभिन्न बिन्दुओं के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि चुनाव प्रचार-प्रसार के दौरान राजनैतिक दल अथवा प्रतिनिधि द्वारा निजी भूमि व भवन पर किसी भी प्रकार की प्रचार-प्रचार सामग्री लगाने के लिए उस भूमि अथवा भवन के मालिक की लिखित सहमति लेना आवश्यक होगी। इसके लिए नियुक्त प्रकोष्ठ के प्रभारी एवं अधिकारियों को विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

READ MORE : हे मां ! सड़क पर मौत का भयानक मंजर देख कांप गई लोगों की रूह..हादसे की तस्‍वीरें आपका भी दिल दहला देंगी...


दिव्यांगजन मतदाता जागरुकता कार्यशाला

उदयपुर. जिला प्रशासन की ओर से मतदाताओं को जागरूक और प्रेरित करने के लिए जारी अभियान के तहत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग उदयपुर तथा आपणो संस्थान की ओर से शुक्रवार को झाड़ोल उपखण्ड मुख्यालय पर दिव्यांगजन मतदाता जागरुकता कार्यशाला का आयोजन हुआ। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक गिरीश भटनागर ने निर्वाचन प्रक्रिया, ईवीएम व वीवीपैट की जानकारी प्रदान कर दिव्यांगजन के सुगम निर्वाचन के लिए की जा रही व्यवस्थाओं पर प्रकाश डालते हुए सभी दिव्यांगजन को अपने मत का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया।


मतदाता जागरुकता कार्यक्रम

उदयपुर. जिला निर्वाचन विभाग के स्वीप प्रकोष्ठ की ओर से शुक्रवार को मोहन लाल सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय उदयपुर के विधि महाविद्यालय के छात्रों ने मतदान करने की शपथ ली। इस अवसर पर मुख्य आयोजना अधिकारी पुनीत शर्मा ने उपस्थित 300 विद्यार्थियों को चुनाव आयोग द्वारा इस वर्ष अपनाए गए नवाचारों सी विजील एप, सुगम मतदान एवं अपनी क्लास डॉट इन आदि की जानकारी दी।